गाय के दूध में कौन-कौन से विटामिन होते हैं? जानें इसके फायदे

By Aditya Bharat
08 May 2025, 18:30 IST

गाय का दूध पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाता है। इसमें कई जरूरी विटामिन पाए जाते हैं। तो आइए डाइटिशियन सुमन से जानें गाय के दूध में कौन से विटामिन पाए जाते हैं?

विटामिन ए

गाय के दूध में मौजूद विटामिन ए आंखों की रोशनी बनाए रखने में मदद करता है। यह त्वचा को स्वस्थ रखने और इंफेक्शन से बचाने में भी उपयोगी है।

विटामिन डी

विटामिन डी कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है। गाय का दूध इस विटामिन का अच्छा सोर्स है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है।

विटामिन बी12

गाय के दूध में विटामिन बी12 होता है, जो तंत्रिका तंत्र को सही रखने और रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है। यह थकान को भी कम करता है।

विटामिन बी2

राइबोफ्लेविन शरीर को एनर्जी देता है और कोशिकाओं की कार्यप्रणाली सुधारता है। गाय का दूध इसका अच्छा सोर्स है, जो त्वचा और बालों के लिए भी लाभदायक है।

विटामिन के

गाय के दूध में मौजूद विटामिन के शरीर में खून का थक्का जमाने की प्रक्रिया को कंट्रोल करता है। यह छोटी चोट लगने पर भी खून बहने से रोकता है।

इम्यून सिस्टम को मजबूत करे

गाय के दूध में मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। इससे इंफेक्शन और मौसमी बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है।

दिल और मांसपेशियों के लिए फायदेमंद

गाय के दूध में मौजूद पोटैशियम और विटामिन-बी ग्रुप दिल की सेहत को बेहतर बनाए रखते हैं। यह मांसपेशियों को मजबूत करने और थकान दूर करने में मदद करता है।

गाय के दूध में कई विटामिन्स होते हैं जो शरीर के हर हिस्से के लिए जरूरी हैं। इसे रोजाना पीना सेहतमंद जीवनशैली का हिस्सा बन सकता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com