अंगूर में कौन से Vitamins पाए जाते हैं?

By Deepak Kumar
14 Apr 2025, 15:00 IST

अंगूर एक स्वादिष्ट फल है, जिसे बच्चे हो या बड़े, सभी बड़े चाव से खाते हैं। अंगूर में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।

अंगूर के पोषक तत्व

अंगूर में प्रोटीन, फाइबर, सोडियम और कार्ब्स पाए जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इसमें कई विटामिन्स भी पाए जाते हैं? आइए जानते हैं कि अंगूर में कौन-कौन से विटामिन्स पाए जाते हैं।

विटामिन C

अंगूर में विटामिन C अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यह हमारी इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करता है और सर्दी-जुकाम से लड़ने की ताकत देता है।

विटामिन K

अंगूर में विटामिन K की भी अच्छी मात्रा होती है। यह विटामिन खून को जमने में मदद करता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है।

विटामिन A

अंगूर में थोड़ी मात्रा में विटामिन A भी होता है, जो आंखों की रोशनी और त्वचा के लिए फायदेमंद है।

विटामिन B1, B2 और B6

अंगूर में ये बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन्स भी थोड़ी मात्रा में पाए जाते हैं। ये शरीर की ऊर्जा बढ़ाने और मेटाबॉलिज्म को सही रखने में मदद करते हैं।

अंगूर के अन्य फायदे

अंगूर में पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है, जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। यह दिल की बीमारियों से बचाने में मदद करता है।

डायबिटीज में भी फायदेमंद

हरे अंगूर ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। यह डायबिटीज के खतरे को कम करते हैं। लेकिन शुगर पेशेंट इसे सीमित मात्रा में ही खाएं।

रोजाना थोड़ी मात्रा में अंगूर खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com