घुटनों में दर्द किस विटामिन की कमी से होता है?

By Aditya Bharat
12 Mar 2025, 12:00 IST

आजकल घुटनों में दर्द केवल बुजुर्गों तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि यह समस्या युवा लोगों को भी परेशान करने लगी है। जीवनशैली और खानपान के कारण यह दर्द बढ़ रहा है।

खराब लाइफस्टाइल और खानपान

लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठने, गलत तरीके से बैठने और पोषक तत्वों की कमी की वजह से घुटनों में दर्द हो सकता है।

घुटनों के दर्द का कारण

क्या आप भी घुटनों के दर्द से परेशान हैं? इस दर्द के पीछे विटामिन्स और मिनरल्स की कमी हो सकती है, जिन्हें हमें अपने आहार में शामिल करने की जरूरत होती है।

विटामिन D की कमी से दर्द

विटामिन D हड्डियों और जोड़ों के लिए बेहद जरूरी है। इसके बिना कैल्शियम सही से एब्जॉर्ब सही से नहीं हो पाता, जिससे घुटनों में दर्द हो सकता है।

विटामिन D के सोर्स

धूप के संपर्क में आना और विटामिन D से भरपूर खाने की चीजों जैसे दूध, अंडे, मछली, और सोया प्रोडक्ट्स का सेवन करें। यह आपके घुटनों के दर्द को कम कर सकता है।

विटामिन B12 का

विटामिन B12 नसों और हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसकी कमी से भी घुटनों में दर्द हो सकता है।

विटामिन B12 के सोर्स

अंडे, दूध, पनीर, मांस, मशरूम, और ब्रोकली में विटामिन B12 भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इन्हें अपनी डाइट में शामिल करें।

विटामिन C और घुटनों का दर्द

विटामिन C इम्यूनिटी को मजबूत करता है और घुटनों के दर्द को भी कम कर सकता है। इसकी कमी से जोड़ों में दर्द बढ़ सकता है।

आंवला, संतरा, टमाटर, और पालक विटामिन C से भरपूर होते हैं। अगर आपको घुटनों में दर्द होता है, तो इन विटामिन्स की जांच करवाएं और सही आहार लें। इससे आपको काफी आराम मिल सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com