आजकल जोड़ों में दर्द की समस्या आम हो गई है, चाहे उम्र कोई भी हो। यह समस्या सिर्फ बढ़ती उम्र का असर नहीं है, बल्कि शरीर में कुछ जरूरी विटामिन्स की कमी भी इसका बड़ा कारण बन सकती है। अगर समय पर इन विटामिन्स की पूर्ति न की जाए, तो समस्या बढ़ सकती है।
डॉक्टर से जानें
चलिए फैमिली फिजिशियंस ऑफ इंडिया (ग्रेटर नोएडा) के अध्यक्ष डॉक्टर रमन कुमार से जानते हैं कि किस विटामिन्स की कमी से जोड़ों में दर्द होता है।
विटामिन B12 की कमी
विटामिन B12 की कमी से जोड़ों में दर्द, मांसपेशियों में थकावट और हाथ-पैर में झुनझुनी हो सकती है। यह एनीमिया का कारण भी बनता है। अंडा, दूध, मछली इसके अच्छे स्रोत हैं।
विटामिन D की कमी
विटामिन D की कमी से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और जोड़ों में दर्द शुरू हो सकता है। सूरज की रोशनी, मछली, अंडे और दूध विटामिन D के अच्छे स्रोत हैं।
कैल्शियम की कमी
कैल्शियम की कमी से हड्डियों और जोड़ों में दर्द, ऐंठन और कमजोरी महसूस होती है। दही, चीज, तिल, हरी सब्जियां और दूध से इसकी पूर्ति की जा सकती है।
विटामिन B कॉम्पलेक्स की भूमिका
विटामिन B कॉम्पलेक्स की कमी से शरीर में क्रैम्प्स, थकान और पीठ-पैरों में दर्द होता है। दूध, मांस, पालक और अंडे इसके अच्छे स्रोत माने जाते हैं।
विटामिन्स की जांच कराएं
लगातार जोड़ों में दर्द बना रहे तो डॉक्टर से सलाह लेकर विटामिन्स की जांच जरूर कराएं। सही समय पर पता चलने से इलाज आसान होता है।
जरूरी हो तो सप्लीमेंट लें
अगर डाइट से विटामिन्स की कमी पूरी न हो रही हो, तो डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट्स लेना भी जरूरी है। खुद से दवा लेना सही नहीं है।
जोड़ों के दर्द से बचने के लिए योग, हल्की एक्सरसाइज और सही पोषण को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com