बारिश में हेल्दी रहने के लिए कौन से सूप पिएं?

By Shilpy Arya
09 Jul 2025, 12:30 IST

बारिश का मौसम अपने साथ कई तरह की बीमारियां भी लाता है। ऐसे में स्वस्थ रहने के लिए आप कुछ खास सूप का सेवन कर सकते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करेंगे। लेख में जानें-

टमाटर का सूप

बारिश में आप टमाटर का सूप पी सकते हैं। इसके विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण इम्यूनिटी को बढ़ावा देते हैं।

सहजन का सूप

सहजन का सूप पीने से इम्यून पावर तेज होती है। इसमें विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक होते हैं। इससे ऊर्जा भी बढ़ती है।

मूंग दाल का सूप

इससे पेट की जलन, कब्ज और गैस से राहत मिलती है। यह पाचन बेहतर करता है। मूंग दाल का सूप प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है।

पालक का सूप

बारिश में कमजोर इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए पालक के सूप का सेवन करें। इससे आयरन की कमी भी दूर होती है।

ब्रोकली का सूप

एंटी-ऑक्सीडेंट, बीटा कैरोटीन और विटामिन सी से भरपूर ब्रोकली का सूप पीने से रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। साथ ही बोन हेल्थ भी बेहतर होती है।

मिक्स वेजिटेबल सूप

मिक्स वेजिटेबल कई सब्जियों को मिलाकर बनता है। इसके विटामिन और मिनरल शरीर को सभी पोषक तत्व प्रदान करते हैं।

बारिश में हेल्दी रहने के लिए ये सभी सूप पिएं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com