सहजन की पत्तियां खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। हालांकि, कुछ लोगों को सहजन की पत्तियों का सेवन करने से बचना चाहिए। आखिर किन लोगों को सहजन की पत्तियां नहीं खानी चाहिए। विस्तार से जानिए लेख में -
एक्सपर्ट की राय
डॉक्टर एस के पांडेय के अनुसार, 'सहजन की पत्तियों में कैल्शियम, प्रोटीन, पोटेशियम, विटामिन-ए, विटामिन-सी और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। लेकिन, लो ब्लड प्रेशर और गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।'
लो ब्लड प्रेशर
लो ब्लड प्रेशर मरीजों को सहजन की पत्तियों का सेवन नहीं करनी चाहिए। बता दें कि इसके पत्तों का इस्तेमाल हाई ब्लड प्रेशर में किया जाता है। ऐसे में लो ब्लड प्रेशर होने पर आपको कई दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।
गर्भवती महिलाओं को
गर्भवती महिलाओं को सहजन की पत्तियों का सेवन नहीं करना चाहिए। प्रेग्नेंसी में सहजन का सेवन करने से गर्भपात का खतरा बढ़ जाता है।
डिप्रेशन के शिकार लोगों को
सहजन की पत्तियों का सेवन करने से मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। अगर आप डिप्रेशन और तनाव के शिकार है, तो सहजन की पत्तियों का सेवन न करें।
ब्लीडिंग डिसऑर्डर
ब्लीडिंग डिसऑर्डर की समस्या होने पर सहजन की पत्तियों का सेवन नहीं करनी चाहिए। इसके कारण आपको ब्लीडिंग से जुड़ी अन्य समस्या हो सकती है।
डिलीवरी के बाद
डिलीवरी के बाद सहजन का सेवन नहीं करना चाहिए। डिलीवरी के पाद सहजन का सेवन करने से आपको कई तरह की परेशानी हो सकती है।
ये सभी लोगों को सहजन की पत्तियों का सेवन नहीं करना चाहिए। सेहत से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com