पुरुषों में प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए कौन से पोषक तत्व जरूरी हैं?

By Deepak Kumar
26 Mar 2025, 09:00 IST

प्रजनन क्षमता (Reproductive Health) पुरुषों के लिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल को प्रभावित करता है। सही डाइट और पोषक तत्वों से पुरुषों की प्रजनन क्षमता को बेहतर बनाया जा सकता है।

एक्सपर्ट की मानें

खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान का सीधा असर पुरुषों की प्रजनन क्षमता (male fertility) पर पड़ता है। आज फ‍िजिश‍ियन डॉ सीमा यादव से जानेंगे कि कौन से प्रमुख पोषक तत्व पुरुषों की प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं।

जिंक (Zinc)

जिंक पुरुषों के शरीर के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण मिनरल है। यह स्पर्म की क्वालिटी और स्पर्म काउंट को बढ़ाने में मदद करता है। जिंक की कमी से स्पर्म की मोटिलिटी (movement) कम हो सकती है, जिससे गर्भधारण में समस्या आ सकती है।

विटामिन C

विटामिन C एक शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट है जो स्पर्म को फ्री रेडिकल्स से बचाने का काम करता है। यह स्पर्म की क्वालिटी को बेहतर बनाता है। इसके अलावा, विटामिन C शरीर में हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में भी मदद करता है।

फोलिक एसिड

फोलिक एसिड स्पर्म की क्वालिटी और स्पर्म काउंट में सुधार करता है। इसके अलावा, यह DNA को नुकसान से बचाता है, जिससे प्रजनन क्षमता बेहतर होती है।

विटामिन E

विटामिन E में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट स्पर्म की क्वालिटी और प्रोडक्शन को बढ़ाता है। साथ ही यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और पुरुषों में हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।

सेलेनियम (Selenium)

सेलेनियम एक और महत्वपूर्ण मिनरल है जो पुरुषों के प्रजनन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। यह स्पर्म की क्वालिटी और मोटिलिटी को बढ़ाता है और उनके DNA को सुरक्षित रखता है।

विटामिन D

विटामिन D पुरुषों के टेस्टोस्टेरोन लेवल को बनाए रखने में मदद करता है। टेस्टोस्टेरोन का स्तर प्रजनन क्षमता के लिए महत्वपूर्ण होता है। इसके अलावा, विटामिन D स्पर्म की क्वालिटी को भी बढ़ाता है।

ऊपर बताए गए पोषक तत्व पुरुषों की प्रजनन क्षमता को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com