गर्मियों में कौन-कौन से लड्डू खाने चाहिए?

By Himadri Singh Hada
10 Apr 2025, 18:00 IST

गर्मियों में शरीर को ठंडा और एनर्जेटिक रखने के लिए कुछ लड्डुओं का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है।

खसखस के लड्डू

गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए खसखस के लड्डू खाना फायदेमंद है। खसखस शरीर को ठंडक पहुंचाता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है।

शरीर रहेगा हाइड्रेटेड

खसखस के लड्डू गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं। ये लड्डू शरीर की गर्मी को शांत करते हैं और गर्मी से होने वाले नुकसान को कम करते हैं।

जौ के सत्तू से बने लड्डू

जौ के सत्तू से बने लड्डू पाचन को बेहतर बनाते हैं और शरीर में उर्जा बनाए रखते हैं। गर्मी में यह लड्डू खासतौर पर शरीर को ठंडक देने का काम करते हैं।

पेट के लिए फायदेमंद

जौ के सत्तू से बने लड्डू पेट की समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं और पाचन तंत्र को ठीक रखते हैं, जो गर्मियों में अक्सर कमजोर हो जाता है।

नारियल के लड्डू

नारियल के लड्डू न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि ये शरीर में नमी बनाए रखते हैं। इससे गर्मी में शरीर को ठंडक मिलती है और त्वचा भी हेल्दी रहती है।

स्किन रहेगी हेल्दी

नारियल के लड्डू त्वचा को नमी प्रदान करते हैं और गर्मियों में त्वचा की जलन या रूखापन को रोकने में मदद करते हैं। इनका सेवन सेहत के लिए फायदेमंद है।

गोंद कतीरा के लड्डू

गोंद कतीरा के लड्डू गर्मियों में बहुत लाभकारी होते हैं। यह शरीर को ठंडक प्रदान करने के साथ-साथ पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाते हैं।

इम्यून सिस्टम होगा मजबूत

गोंद कतीरा के लड्डू शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करते हैं। यह गर्मियों में ताजगी और ऊर्जा बनाए रखने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।

शरीर में ठंडक महसूस होना

गर्मी में इन लड्डुओं को खाने से शरीर में ठंडक बनी रहती है और शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिलती है। इससे शरीर पूरे दिन एक्टिव रहता है।

अगर आप किसी समस्या से ग्रस्त हैं, तो इन लड्डुओं का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com