गर्मियों के मौसम में रसीले फलों में आम का स्वाद सबसे अलग होता है। कच्चा या पका, दोनों ही आम हर किसी की पसंद बन जाते हैं। लेकिन कौन-सा आम सेहत के लिए बेहतर है? चलिए न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटीशियन पूजा सिंह से जानते हैं।
कच्चा आम का गुण
डाइटीशियन पूजा सिंह के अनुसार, कच्चे आम में भरपूर विटामिन C पाया जाता है, जो गर्मियों में इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है और वायरल संक्रमण से बचाव करता है। यह शरीर को अंदर से ठंडा भी रखता है।
एंटीऑक्सीडेंट का असर
कच्चा आम एक नैचुरल एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। इससे शरीर में फ्री रेडिकल्स कम होते हैं और स्किन की हेल्थ सुधरती है, जिससे एजिंग की प्रक्रिया धीमी होती है।
पाचन और वजन में मददगार
कच्चे आम में फाइबर होता है जो कब्ज और अपच की समस्या से राहत देता है। साथ ही यह वजन घटाने वालों के लिए भी एक बेहतरीन ऑप्शन है।
पक्का आम का गुण
डाइटीशियन पूजा सिंह के अनुसार, पके आम में विटामिन A, C, B, पोटेशियम, मैग्नीशियम और फाइबर जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। यह शरीर को संपूर्ण पोषण देता है और गर्मी की थकावट को दूर करता है।
दिल और पेट के लिए अच्छा
पका हुआ आम ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है, पेट की गैस और कब्ज जैसी समस्याएं दूर करता है। साथ ही, हृदय रोगों से भी सुरक्षा देता है।
स्किन और बालों के लिए फायदेमंद
पके आम में मौजूद पोषक तत्व त्वचा को निखारते हैं और बालों को मजबूत बनाते हैं। यह नैचुरल ग्लो लाने और डैमेज रिपेयर में मदद करता है।
क्या है नुकसान?
पके आम में नैचुरल शुगर और ज्यादा कैलोरी होती है, जो डायबिटीज मरीजों और वजन घटाने वालों के लिए समस्या बन सकती है। कच्चा आम इस मामले में हल्का होता है।
डाइटिशियन के अनुसार, कच्चा और पका आम दोनों ही सेहत के लिए अच्छे हैं। अपने स्वाद, जरूरत और सेहत को ध्यान में रखते हुए आम खाएं। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com