पोहा या इडली: सबसे सेहतमंद क्या है?

By Shilpy Arya
08 Nov 2024, 10:00 IST

पोहा और इडली, दोनों ही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इन्हें अक्सर लोग सुबह के नाश्ते में खाना पसंद करते हैं। क्या आप जानते हैं, इन दोनों में सबसे अधिक फायदेमंद क्या है? इस लेख में जानें विस्तार से-

पोहा और इडली, यह दोनों ही कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। सेहतमंद रहने के लिए आप दोनों को ही अपने आहार का हिस्सा बना सकते हैं।

पोहा या इडली: सबसे सेहतमंद क्या है?

वैसे तो, पोहा और इडली दोनों ही कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। लेकिन, इडली को बनाने में फर्मेंटेड प्रोसेस किया जाता है इसलिए इडली खाना अधिक फायदेमंद माना जाता है।

आसानी से पचे

इडली बेहद आसानी से पचने वाले फूड्स में आती है। इसे खमीरीकृत करके बनाया जाता है और इसी वजह से इसके सेवन से पेट की दिक्कतें नहीं होती हैं।

वेट लॉस करे

अपना बढ़ा हुआ वजन कम करने के लिए नाश्ते में इडली खाएं। इसमें पाए जाने वाले फाइबर के गुण लंबे समय तक पेट भरा रखते हैं और आप ओवरईटिंग से बचते हैं।

बीपी कंट्रोल करे

बीपी के पेशेंट्स अपनी डाइट में इडली को एड कर सकते हैं। इसमें मौजूद सोडियम के गुण बीपी कंट्रोल रखने में बेहद फायदेमंद होते हैं।

प्रोटीन का सोर्स

प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए आपको इडली खानी चाहिए। इडली प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स होती है।

पोहा या इडली में आप वैसे तो दोनों हा खा सकते हैं। लेकिन, इडली खाना ज्यादा लाभकारी होता है। खानपान से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com