बदलते मौसम में कौन से फल खाएं?

By Shilpy Arya
25 Feb 2025, 20:30 IST

बदलते मौसम के साथ ही लोग बीमार पड़ने लगते हैं। ऐसे में आपको कुछ ऐसे फलों का सेवन करना चाहिए, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद कर सकते हों। लेख में जानें विस्तार से-

अंगूर

बदलते मौसम में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अंगूर का सेवन करें। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, सोडियम, पोटेशियम, फाइबर, आयरन, प्रोटीन और विटामिन सी के गुण होते हैं।

संतरा

संतरा ठंड के मौसम में आने वाला बेहतरीन सुपरफ्रूट है। यह सोडियम, पोटेशियम, फाइबर, आयरन और विटामिन सी का अच्छा सोर्स होता है।

स्ट्रॉबेरी

फाइबर, मैग्निशियम, कैल्शियम और विटामिन सी के गुणों से भरपूर स्ट्रॉबेरी का सेवन आप बदलते मौसम में कर सकते हैं।

नींबू

विटामिन, मिनरल और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर नींबू का सेवन बदलते मौसम में करना लाभकारी होता है। इसके सेवन से रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है।

अनानास

सोडियम, पोटेशियम, फाइबर, आयरन और प्रोटीन से भरपूर आप अनानास का सेवन कर सकते हैं। बदलते मौसम में इससे इम्यूनिटी बढ़ेगी।

सेब

रोजाना एक सेब खाने से आपको स्वस्ख रहने में मदद मिलेगी। यह पोटेशियम, सोडियम, फाइबर, आयरन और विटामिन सी से भरपूर होता है।

बदलते मौसम में आप इन सभी फलों का सेवन कर सकते हैं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com