किन फलों का जूस नहीं निकालना चाहिए?

By Himadri Singh Hada
12 May 2025, 17:00 IST

कुछ फल ऐसे होते हैं जिनका जूस निकालने पर उनके जरूरी पोषक तत्व और फाइबर खत्म हो जाते हैं। इसलिए, इन्हें साबुत खाना ज्यादा फायदेमंद होता है।

फलों का जूस निकालने से बचें

इन फलों का जूस निकालना शरीर को उतना लाभ नहीं देता, जितना इनको साबूत खाना फायदेमंद है। आइए जानते हैं कि किन फलों का जूस निकालने से परहेज करना चाहिए और क्यों?

आम

आम का जूस भले ही स्वाद में अच्छा लगता हो। लेकिन, इसकी मिठास ज्यादा होती है। इसे पीने से मोटापा बढ़ सकता है। इसलिए, इसे साबुत खाना ज्यादा फायदेमंद होता है।

अंगूर

अंगूर का जूस बहुत मीठा होता है, जिसमें नैचुरल शुगर ज्यादा होती है। डायबिटीज के मरीजों को इससे बचना चाहिए। अंगूर को साबुत खाने से ज्यादा फायदे मिलते हैं।

तरबूज

तरबूज का जूस निकालने पर उसमें मौजूद जरूरी फाइबर खत्म हो जाते हैं और उसका पानी भी जल्दी खराब हो सकता है। इसलिए, इसे ठंडा करके काटकर ही खाना सबसे अच्छा होता है।

पपीता

पपीते में नैचुरल एंजाइम्स होते हैं जो पेट के लिए बहुत अच्छे होते हैं। लेकिन, इसका जूस निकालने पर वे तत्व खत्म हो सकते हैं और उसका स्वाद भी खास अच्छा नहीं लगता।

संतरा

संतरे का जूस ताजा खाना ही सही होता है। लेकिन, अगर इसे देर तक रखा जाए तो उसके विटामिन्स खत्म हो जाते हैं। कई बार बाजार का जूस नकली भी होता है, जो नुकसानदेह होता है।

लीची

लीची का जूस गर्मियों में जल्दी खराब हो जाता है। इसलिए, इनका जूस बनाने के बजाय ताजा खाना ज्यादा फायदेमंद होता है।

जूस निकालने के नुकसान

कई बार बाजार में फल जूस के नाम पर प्रिज़र्वेटिव्स और चीनी डाल दी जाती है, जिससे उनके हेल्थ बेनिफिट्स खत्म हो जाते हैं और नुकसान भी हो सकता है।

फलों का सेवन करने से न केवल पोषण पूरा मिलता है, बल्कि भूख भी देर तक नहीं लगती और पाचन भी अच्छा रहता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com