इन फलों को खाने के बाद भूल से भी न पिएं पानी

By Harsha Singh
23 Apr 2024, 11:24 IST

कुछ फूड्स को खाने के बाद पानी पीने के लिए मना किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई फ्रूट्स खाने के बाद भी आपको पानी नहीं पीना चाहिए? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं की ये कौन-से फ्रूट्स हैं-

तरबूज के बाद न पिएं पानी

गर्मियों में तरबूज का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इससे शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है। तरबूज खाने के बाद पानी पीने से पाचन तंत्र को नुकसान हो सकता है।

सेब खाने के बाद न पिएं पानी

सेब में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। सेब खाने के तुरंत बाद पानी पीने से पाचन पर बुरा असर पड़ता है। इसमें मौजूद फाइबर आंतों तक नहीं पहुंचता है और गैस या अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

अनार के बाद न पिएं पानी

अनार सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अनार खून बढ़ाने और इम्यूनिटी को मजबूत बनाने का काम करता है। हालांकि, अनार खाने के बाद आपको पानी नहीं पीना चाहिए। इससे एसिडिटी और उल्टी की समस्या हो सकती है।

जामुन के बाद न पिएं पानी

गर्मियों में सभी लोग जामुन बहुत चाव से खाते हैं। जामुन के साथ इसकी गुठली भी सेहत के लिए फायदेमंद होती है। जामुन खाने के तुरंत बाद पानी पीने से खांसी और जुकाम की समस्या हो सकती है।

खट्टे फलों के बाद न पिएं पानी

खट्टे फल जैसे संतरा, अंगूर, आंवला और मौसंबी आदि फल खाने के बाद पानी नहीं पीना चाहिए। खट्टे फलों के बाद पानी पीने से शरीर का पीएच लेवल बिगड़ जाता है और डाइजेशन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

केले के बाद न पिएं पानी

केले में हेल्दी फैट्स, कैल्शियम आदि कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। हालांकि, केला खाने के तुरंत बाद पानी पीने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। इससे शरीर में इंसुलिन की मात्रा बढ़ सकती है।

इन फलों को खाने के बाद पानी नहीं पीना चाहिए। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com