Fatty Liver में कौन सी चीजें नहीं खानी चाहिए?

By Himadri Singh Hada
30 Mar 2025, 14:00 IST

फैटी लिवर की समस्या में सबसे पहले फ्राइड फूड्स से बचना चाहिए। इनमें ज्यादा तेल होता है, जो लिवर के आसपास फैट जमा कर सकता है और समस्या को बढ़ा सकता है।

ज्यादा नमक खाने से बचें

फैटी लिवर होने पर ज्यादा नमक वाली चीजों से बचना चाहिए। ज्यादा नमक ब्लड प्रेशर बढ़ाता है और शरीर में पानी की कमी कर सकता है, जो लिवर के लिए हानिकारक है।

हाई ग्लाइसेमिक फूड

चावल फैटी लिवर की समस्या को बढ़ा सकते हैं। यह हाई ग्लाइसेमिक फूड है, जो शरीर में कार्बोहाइड्रेट बढ़ा कर फैट को जमा करता है।

अल्कोहल का सेवन करने से परहेज करें

फैटी लिवर के रोगियों को अल्कोहल का सेवन बिल्कुल बंद कर देना चाहिए। यह लिवर को और खराब कर सकता है और सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है।

शुगर के ज्यादा सेवन से बचें

ज्यादा शुगर वाली चीजें जैसे कोल्ड ड्रिंक्स, आइस्क्रीम और कैंडी फैटी लिवर को बढ़ा सकती हैं। इसलिए, इनसे दूर रहना चाहिए। शुगर के ज्यादा सेवन से शरीर में वसा बढ़ती है।

पैकेटबंद चीजों से बचें

फैटी लिवर की समस्या में पैकेटबंद चिप्स, स्नैक्स, सूप और नूडल्स का सेवन करने से बचें। इनमें ज्याजा नमक और ट्रांस फैट होते हैं, जो लिवर के लिए हानिकारक होते हैं।

चावल का ज्यादा सेवन

फैटी लिवर में चावल का ज्यादा सेवन शरीर में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा को बढ़ा सकता है, जिससे फैट जमा होता है और लिवर पर दबाव पड़ता है।

तली हुई चीजें

तली हुई चीजें फैटी लिवर के लिए हानिकारक होती हैं। इनमें ट्रांस फैट और अनहेल्दी तेल होते हैं, जो लिवर में सूजन बढ़ा सकते हैं।

डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या

शुगर का अधिक सेवन फैटी लिवर के साथ-साथ डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं को भी बढ़ा सकता है, जो लिवर के लिए और अधिक खतरनाक होते हैं।

फैटी लिवर की समस्या से बचने के लिए हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट को अपनाना चाहिए, जिसमें ताजे फल, सब्जियां और साबुत अनाज शामिल हों। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com