एक्जिमा के रोगी को क्या नहीं खाना चाहिए?

By Vikas Rana
17 Sep 2024, 18:30 IST

एक्जिमा त्वचा से जुड़ी परेशानी है, जिसके कारण आपकी त्वचा पर दाने होने लगते हैं। एक्जिमा होने पर अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना जरूरी होता है। लेख में ऐसे चीजों के बारे में जिन्हे एक्जिमा के मरीजों को नहीं खाना चाहिए।

एक्सपर्ट की राय

डायटीशियन दिव्या गांधी के अनुसार, ‘एक्जिमा के मरीजों को गेंहू और खट्टे फलों जैसी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। साथ ही, एक्जिमा की समस्या अधिक होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं।’

अंडा

एक्जिमा के मरीजों को अंडा का सेवन नहीं करना चाहिए। अंडा एक्जिमा के अलावा एलर्जी की समस्या को बढ़ा देता है।

गेहूं

एक्जिमा के मरीजों को गेहूं से बनी हुई चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। गेहूं खाने से एक्जिमा की समस्या ट्रिगर हो सकती है।

सूखे मेवे

एक्जिमा के मरीजों को सूखे मेवा का सेवन नहीं करना चाहिए। सूखे मेवे खाने से एलर्जी की समस्या भी बढ़ सकती है। ऐसे में अखरोट और बादाम जैसी चीजों का सेवन न करें।

मछली

मछली का अधिक सेवन करने से त्वचा की समस्या होने लगती है। साथ ही, यह एक्जिमा की समस्या को बढ़ा देता है। ऐसे में आप एक्जिमा के मरीज है, तो इसका अधिक सेवन न करें।

खट्टे फल

खट्टे फल खाने से एक्जिमा की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में आपको भी एक्जिमा है, तो संतरे और आंवला जैसी चीजों का सेवन न करें।

एक्जिमा होने पर ये सभी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। सेहत से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com