मानसून में डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इस स्थिति में कई लोगों का प्लेट्लेस काउंट बहुत कम हो जाता है। अगर आप भी इस समस्या का सामना कर रहे हैं, तो डाइट में कुछ जरूरी बदलाव कर सकते हैं-
एक्सपर्ट की राय
एसेंट्रिक क्लीनिक की डायटीशियन शिवाली गुप्ता बताती हैं कि कई लोग डेंगू में कुछ ऐसी चीजें खा लेते हैं, जो प्लेटलेट्स काउंट को बढ़ने नहीं देती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि आप प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए किन चीजों का सेवन कर सकते हैं?
पपीता खा सकते हैं
प्लेट्लेस को बढ़ाने के लिए पपीते के पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये पत्ते औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। इन पत्तों में पपेन एंजाइम होते हैं, जो पाचन को सुधारते हैं। पपीते के पत्तों का रस पीने से शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स और प्लेटलेट्स बढ़ते हैं।
अनार खाने के फायदे
अनार का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। डेंगू होने पर मरीज को अनार का सेवन करना चाहिए। दरअसल, अनार में आयरन ज्यादा होता है। इससे इम्यूनिटी और प्लेटलेट्स बढ़ते हैं।
कीवी का सेवन करें
डेंगू में प्लेटलेट काउंट बढ़ाने के लिए आप कीवी का सेवन कर सकते हैं। इस फल में विटामिन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में होते हैं। कीवी खाने से रेड ब्लड सेल्स बढ़ते हैं।
पालक खाने के फायदे
डेंगू में प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने के लिए आप पालक खा सकते हैं। पालक में विटामिन-के भरपूर मात्रा में होता है। इससे प्लेटलेट बढ़ती हैं। पालक में फोलेट भी पाया जाता है, जो खून बढ़ाने का काम करता है।
विटामिन-सी युक्त फूड
विटामिन-सी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है। इससे प्लेटलेट बढ़ती है। आप अपने आहार में विटामिन-सी से भरपूर चीजों का सेवन कर सकते हैं। जैसे कि खट्टे फल और शिमला मिर्च।
प्लेटलेट को नेचुरली बढ़ाने के लिए ये चीजें खा सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com