सबसे ज्यादा प्रोटीन वाली मछली कौन सी है?

By Deepak Kumar
29 May 2025, 15:00 IST

मछली में हाई प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन D और जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये दिल, दिमाग, हड्डियों और वजन कंट्रोल के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं। लेकिन क्या आपको पता है किस मछली में सबसे ज्यादा प्रोटीन पाए जाते हैं? यहां डायटीशियन कामिनी कुमारी ने सबसे ज्यादा प्रोटीन वाले फिश बताए हैं।

सैल्मन फिश

सैल्मन मछली को सबसे ज्यादा प्रोटीन देने वाली मछलियों में से एक माना जाता है। इसमें भरपूर ओमेगा-3, विटामिन D, आयरन और जिंक होते हैं। ये मेटाबॉलिज्म सुधारती है और मानसिक स्वास्थ्य, दिल व स्किन के लिए बेहद लाभदायक मानी जाती है।

रोहू मछली

मीठे पानी में पाई जाने वाली रोहू मछली में ओमेगा 3, विटामिन्स और प्रोटीन भरपूर होते हैं। इसमें पारा बहुत कम होता है, जिससे यह सेहत के लिए सुरक्षित मानी जाती है।

टूना मछली

टूना मछली में फैट कम और प्रोटीन, सेलेनियम, विटामिन B12 और आयोडीन भरपूर होता है। यह वजन कंट्रोल करने में मदद करती है और दिल की बीमारियों से बचाव करती है।

कतला मछली

कतला या भाकुर मछली तेजी से बढ़ती है और इसमें ओमेगा-3, सल्फर, जिंक जैसे पोषक तत्व होते हैं। वजन कम करने और इम्यूनिटी बढ़ाने में यह बेहद असरदार मानी जाती है।

सिंघाड़ा मछली

सिंघाड़ा मछली में प्रोटीन और ओमेगा-3 भरपूर होता है। यह मानसिक स्वास्थ्य, खून की कमी और हार्ट हेल्थ में मदद करती है, लेकिन इसमें पारा ज्यादा होता है, इसलिए गर्भवती महिलाएं न खाएं।

बांगड़ा मछली

बांगड़ा मछली में ओमेगा-3, विटामिन D और सेलेनियम होता है। यह ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है और हार्मोन संतुलन में मदद करता है।

सुरमई मछली

सुरमई मछली शरीर में खून की कमी पूरी करती है, ब्लड शुगर कंट्रोल करती है और हड्डियों व आंखों की रोशनी के लिए अच्छी मानी जाती है। परंतु इसमें पारा अधिक होता है।

डायटीशियन कामिनी कुमारी कहती हैं कि मछलियां फायदेमंद हैं, लेकिन यदि आप बीमार हैं या गर्भवती हैं, तो मछली खाने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com