ठंड में रोज कौन से ड्राई फ्रूट्स खाएं?

By Shilpy Arya
20 Nov 2024, 17:30 IST

ठंड के मौसम में आपको उन चीजों का सेवन करना चाहिए, जो शरीर को गर्मी प्रदान कर सके। हम बात कर रहे हैं, ड्राई फ्रूट्स के बारे में। ड्राई फ्रूट्स का सेवन करने से आपके शरीर को पोषण और एनर्जी मिलती है।

इस स्टोरी में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से विस्तार से जानें ठंड में रोज कौन से ड्राई फ्रूट्स खाएं?

अखरोट

ठंड में रोज आप अखरोट का सेवन भिगोकर कर सकते हैं। यह ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटी-ऑक्सीडेंट, आयरन, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है।

काली किशमिश

सर्दी-खांसी और जुकाम की समस्या से आराम पाने के लिए काली किशमिश खाएं। इसके सेवन से इम्यूनिटी भी बढ़ती है और आर रोगों से बचते हैं।

बादाम

बादाम में मोनोसैचुरेटेड फैट और प्रोटीन के गुण मौजूद होते हैं। साथ ही, यह कैल्शियम और आयरन से भी भरपूर होते हैं। आप इन्हें रोज खा सकते हैं।

अंजीर

अंजीर का सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन को बढ़ावा मिलता है। यह आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम से भी भरपूर होता है।

खजूर

खजूर की तासीर गर्म होती है। आप इसका सेवन सर्दियों में रोज कर सकते हैं। इसके कैल्शियम, आयरन और अमीनो एसिड के गुण इम्यूनिटी बढ़ाते हैं।

ठंड में रोज इन ड्राई फ्रूट्स का सेवन करें। लेकिन, इन्हें अधिक न खाएं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com