अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण लोगों के शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं। ऐसे में शरीर को डिटॉक्स करने के लिए कुछ ड्रिंक्स को डाइट में शामिल किया जा सकता है। आइए जानें -
पुदीना और धनिया जूस पिएं
पुदीना और धनिया में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनके जूस को पीने से गैस, अपच और सूजन जैसी समस्याओं से राहत देने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है।
दालचीनी की चाय पिएं
औषधीय गुणों से भरपूर दालचीनी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। इसकी चाय को पीने से शरीर की गंदगी को बाहर निकालने और डिटॉक्स करने में मदद मिलती है।
एबीसी जूस पिएं
एबीसी यानी आंवला, चुकंदर और गाजर के जूस में एंटी-ऑक्सीडेंट, फाइबर और विटामिन-ए जैसे बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से पाचन को दुरुस्त करने, खून को साफ करने और ब्लड फ्लो को बेहतर करने में मदद मिलती है।
ग्रीन टी पिएं
ग्रीन टी में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। इसे पीने से शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालने और शरीर को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।
लौकी का जूस पिएं
लौकी में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से शरीर को डिटॉक्स करने, हाइड्रेट करने, पाचन को दुरुस्त करने और त्वचा पर निखार लाने में मदद मिलती है।
हल्दी की चाय पिएं
हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं। इसकी चाय को पीने से शरीर को डिटॉक्स करने और इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है।
शरीर को डिटॉक्स करने के अन्य उपाय
शरीर को डिटॉक्स करने के लिए पर्याप्त नींद लें, पर्याप्त पानी पिएं, सुबह के समय गुनगुना पानी पिएं, फल और सब्जियां खाएं, ब्रीदिंग एक्सरसाइज और योग करें। इससे स्वास्थ्य को भी कई लाभ मिलते हैं।
शरीर की गंदगी को बाहर निकालने के लिए लेख में बताई गई ड्रिंक्स का सेवन किया जा सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com