लौकी का जूस किन बीमारियों में पिया जाता है?

By Himadri Singh Hada
09 Apr 2025, 11:00 IST

लौकी का जूस पीने से शरीर को कई समस्याओं से बचाया जा सकता है। आइए जानते हैं कि इस जूस को किन बीमारियों में पीना फायदेमंद होता है।

एक्सपर्ट की राय

इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ. वी डी त्रिपाठी से बात की।

किडनी के मरीजों के लिए फायदेमंद

लौकी का जूस किडनी के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में पानी और पोषक तत्व होते हैं, जो किडनी को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं।

डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद

लौकी का जूस डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है, क्योंकि यह रक्त में शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है और शरीर को संतुलित बनाए रखता है।

पाचन तंत्र होगा मजबूत

लौकी के जूस में आयरन, फास्फोरस, मैग्नीशियम और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं और पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं।

शरीर से विषाक्त पदार्थ निकलना

लौकी का जूस प्राकृतिक क्लींजर की तरह काम करता है, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे शरीर ताजगी महसूस करता है।

पाचन संबंधी समस्याएं होंगी दूर

इस जूस का नियमित सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। लौकी में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो आंतों को साफ रखता है।

पथरी की समस्या से राहत

किडनी की पथरी में भी लौकी का जूस लाभकारी होता है। यह पथरी के प्रभाव को कम करने और किडनी के स्वास्थ्य को सुधारने में मदद करता है।

लौकी का जूस पीने का तरीका

लौकी के जूस का सेवन सुबह खाली पेट करना शरीर को ऊर्जा और ताजगी प्रदान करता है। लेकिन, इसे बिना डॉक्टर की सलाह के ज्यादा मात्रा में नहीं पीना चाहिए।

लौकी का जूस ज्यादा पीने के नुकसान

लौकी का जूस अत्यधिक मात्रा में पीने से चक्कर आना, आंखों के सामने अंधेरा छाना जैसे लक्षण हो सकते हैं, जो शरीर पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं।

कुछ लोग कच्ची लौकी का जूस पीने से एलर्जी का शिकार हो सकते हैं। इसलिए, इसे सावधानी से पीना चाहिए। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com