अंगूर पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जैसे विटामिन C, विटामिन K, और पोटैशियम। ये सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं और शरीर को एनर्जी देते हैं। लेकिन एक दिन में कितने अंगूर खाने चाहिए? आइए डायटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा से जानते हैं इसी सवाल का जवाब।
अंगूर के फायदे
अंगूर में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो हमारी इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। इसके अलावा, यह हड्डियों को स्वस्थ रखने और घाव भरने में मदद करता है।
अंगूर कब खाना चाहिए?
अंगूर खाने का सबसे सही समय मिड-मॉर्निंग या दोपहर है। यह समय शरीर के लिए सबसे अच्छा होता है।
अंगूर सुबह और रात को क्यों नहीं खाना चाहिए?
सुबह खाली पेट अंगूर खाने से गैस, अपच और खट्टी डकार हो सकती हैं। रात में भी अंगूर का सेवन नुकसानदायक हो सकता है।
एक दिन में कितने अंगूर खाने चाहिए?
एक दिन में 1.5 से 2 कप अंगूर खाना सही रहता है। अगर आप ज्यादा अंगूर खा लें तो शरीर को नुकसान होसकता है।
पित्त प्रकृति वाले लोगों के लिए सलाह
जिनकी प्रकृति पित्त है उन्हें खट्टे अंगूर नहीं खाने चाहिए। खट्टे अंगूर खाने से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।
अंगूर के खाने के तरीके
अगर आप अंगूर खाना चाहतेे हैं तो आप सीधे खा सकते हैं या फिर आप स्मूदी, जूस या सलाद के रूप में भी इसका सेवन कर सकते हैं।
अंगूर की स्मूदी और जूस
अंगूर को पालक, खीरा, केला, और पुदीना के साथ मिलाकर स्मूदी बना सकते हैं। इसके अलावा, अंगूर के जूस का सेवन भी फायदेमंद होता है।
अंगूर को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। अगर आप कोई स्पेशल डाइट फॉलो कर रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें और मीठे अंगूर खाएं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com