इमली कब नहीं खानी चाहिए?

By Shilpy Arya
07 Nov 2024, 15:40 IST

इमली का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। यह स्वाद और पोषण से भरपूर होती है। लोगों को इमली बेहद पसंद होती है। इससे आपकी सेहत को कई फायदे मिलते हैं। लेकिन, इसका सेवन हमेशा करना और अधिक मात्रा में करना नुकसानदायक होता है। लेख में जानें इमली कब नहीं खानी चाहिए?

एलर्जी

इमली का अधिक मात्रा में सेवन करने से एलर्जी की समस्या हो सकती है। जिनमें उल्टी, दाद, खुजली, सूजन, स्किन में रेडनेस आदि दिक्कतें शामिल हैं।

प्रेग्नेंसी में नुकसानदायक

प्रेगनेंसी में महिलाओं को ज्यादा मात्रा में इमली का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। हालांकि, आप इसे सीमित मात्रा में खा सकती हैं। इसके सेवन से पहले डॉक्टर की राय जरूर लें।

ब्लड शुगर घटाए

लो शुगर के पेशेंट्स को इमली का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। इससे ब्लड शुगर लेवल काफी कम हो सकता है। डायबिटीज में इसे न खाएं।

एसिड रिफ्लेक्स

इमली का ज्यादा सेवन एसिड रिफ्लेक्स की वजह बन सकती है क्योंकि यह एसिडिक होती है। इससे पेट में गैस्ट्रो इंटेस्टाइनल ट्रैक्ट में एसिड बढ़ता है, जो पाचन की दिक्कतें बढ़ाता है।

दांतों को नुकसान

आपको ज्यादा इमली इसलिए भी नहीं खानी चाहिए क्योंकि यह आपके दांतो को नुकसान पहुंचाती है। एसिड कंपोनेंट के कारण दांतों के इनेमल में जंग सकती है।

फायदे-

सीमित मात्रा में इमली खाने के कई फायदे भी होते हैं। यह इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ वेट लॉस में मदद करती है। यह आपकी स्किन और बालों को भी बहुत लाभ पहंचाती है।

इमली खाने से यह सभी दिक्कतें हो सकती हैं। इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com