लौंग कब नहीं खानी चाहिए?

By Priyanka Sharma
02 Feb 2025, 16:00 IST

लौंग में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसको खाने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। लेकिन कुछ समस्याओं में इसके सेवन से बचना चाहिए। आइए आयुर्वेद संजीवनी हर्बल क्लिनिक शकरपुर, लक्ष्मी नगर के आयुर्वेदाचार्य डॉ एम मुफिक जानें -

जलन की समस्या

कई लोगों को पेट में जलन की समस्या होती है। ऐसे में लौंग का सेवन करने से बचना चाहिए। इसके कारण किडनी से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

लिवर से जुड़ी समस्या

लिवर से जुड़ी समस्याओं से परेशान लोगों को लौंग खाने से बचना चाहिए। इसका अधिक सेवन करने के कारण लोगों को लिवर डैमेज होने की समस्या हो सकती है।

लो ब्लड शुगर की समस्या

लौंग में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इससे ब्लड शुगर का स्तर कम होता है। ऐसे में लो ब्लड शुगर की समस्या से परेशान लोगों को लौंग के सेवन से बचना चाहिए।

एलर्जी की समस्या

लौंग से एलर्जी होने पर इसके सेवन से बचना चाहिए। इसको खाने से लोगों को स्किन एलर्जी, मतली और उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

खून पतला होने की समस्या

पतले खून की समस्या से परेशान लोगों को लौंग खाने से बचना चाहिए। ऐसे में लौंग को खाने से स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। बता दें, लौंग खून को पतला करती है।

आंतों से जुड़ी समस्या

लौंग की तासीर गर्म होती है। ऐसे में एसिडिटी और आंतों से जुड़ी समस्या होने पर लोगों को लौंग खाने से बचना चाहिए। इससे स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है।

ब्लीडिंग की समस्या

लौंग की तासीर गर्म होती है। ऐसे में हैवी ब्लीडिंग की समस्या से परेशान लोगों को लौंग के सेवन से बचना चाहिए। इससे यह समस्या बढ़कर ब्लीडिंग डिसऑर्डर की समस्या हो सकती है।

लेख में बताई गई समस्याएं होने पर लौंग के सेवन से बचना चाहिए। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com