ग्रीन टी में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। लेकिन इसको सही समय पर पीने से ही फायदे होते हैं। गलत समय पर इसका सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। आइए लेख में जानें -
खाली पेट न पिएं
सुबह उठते ही खाली पेट ग्रीन टी का सेवन करने से बचना चाहिए। ऐसा करने से लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसका असर मेटाबॉलिज्म पर भी पड़ता है।
दवा लेने के बाद न पिएं
दवा लेने के बाद ग्रीन टी के सेवन से बचना चाहिए। ऐसा करने से दवाइयों में मौजूद रसायन लोगों में गैस और एसिडिटी की समस्या को पैदा कर सकते है।
खाना खाने के बाद न पिएं
खाना खाने के बाद या खाने के साथ ग्रीन टी के सेवन से बचना चाहिए। ऐसा करने से भोजन में मौजूद पोषक तत्वों का अवशोषण कम हो सकता है।
सोने से पहले ना पिएं
ग्रीन टी में थोड़ी मात्रा में कैफीन होता है। ऐसे में सोने से पहले इसका सेवन करने से नींद से जुड़ी समस्याएं और अनिद्रा की समस्या हो सकती है। ऐसे में ग्रीन टी को सोने से पहले पीने से बचें।
किन लोगों को नहीं पीनी चाहिए ग्रीन टी
कमजोर पाचन, एनीमिया, एंग्जायटी, प्रेग्नेंसी के दौरान और माइग्रेन जैसी समस्याओं से परेशान लोगों को ग्रीन टी के सेवन से बचना चाहिए। इससे स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है।
किस समय पिएं ग्रीन टी?
ग्रीन टी को सुबह एक्सरसाइज के आधे घंटे बाद, सुबह 11-12 बजे के बीच, लंच के 1 घंटे के पहले और शाम को नाश्ते के 1 घंटे के बाद इसका सेवन करना फायदेमंद है।
ग्रीन टी पीने का सही तरीका
एक्सपर्ट के अनुसार, ग्रीन टी में नींबू डालकर पीना ज्यादा फायदेमंद है। इससे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। ध्यान रहे दिन में 2-3 कप ग्रीन टी से ज्यादा न पिएं।
लेख में बताए गए टाइम पर ग्रीन टी का सेवन करने से बचना चाहिए। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com