सिंघाड़े में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। लेकिन कुछ समस्या होने पर इसके सेवन से बचना चाहिए। आइए एक्सपर्ट से जानें -
एक्सपर्ट की राय
डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी के अनुसार, कुछ समस्याएं होने पर सिंघाड़े के सेवन से बचना चाहिए। इससे स्वास्थ्य को नुकसान भी हो सकता है।
सर्दी-जुकाम की समस्या
सर्दी-जुकाम की समस्या से परेशान लोगों को सिंघाड़ा खाने से बचना चाहिए। छाती में बलगम जमा होने पर इसका सेवन करने कंडीशन बिगड़ सकती है।
पेट दर्द की समस्या
सिंघाड़े का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। इसका अधिक सेवन करने से पेट दर्द, कब्ज और भारीपन होने जैसी समस्याएं हो सकती है।
सूजन की समस्या
शरीर में सूजन की समस्या होने पर लोगों को सिंघाड़े के सेवन से बचना चाहिए। इससे परेशानी बढ़ सकती है। इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
एलर्जी की समस्या
एलर्जी होने पर सिंघाड़े के सेवन से बचना चाहिए। इसके कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी, गले में सूजन और छींक आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या
किडनी की समस्या, पथरी या गाउट जैसी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं होने पर लोगों को सिंघाड़े के सेवन से बचना चाहिए। इससे स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है।
आंतों से जुड़ी समस्या
आंतों से जुड़ी समस्या होने पर लोगों को सिंघाड़े के सेवन से बचना चाहिए। इसके अलावा, कब्ज जैसी पाचन से जुड़ी समस्याएं होने पर सिंघाड़े का सेवन न करें।
लेख में बताई गई समस्या होने पर सिंघाडे़ नहीं खाने चाहिए। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com