दिन या रात: गर्मी में दूध कब पीना चाहिए?

By Deepak Kumar
25 Apr 2025, 09:00 IST

दूध पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें कैल्शियम, विटामिन A, K, B12, फास्फोरस, पोटेशियम और थाइमिन जैसे जरूरी मिनरल्स मौजूद होते हैं जो हड्डियों से लेकर दिमाग तक को मजबूत बनाते हैं।

न्यूट्रिशनिस्ट से जानें

लेकिन कई लोगों के मन में सवाल आता है कि गर्मी के मौसम में दूध कब पीना चाहिए- दिन या रात में? तो आइए दिल्ली के भाग्य आयुर्वेदा की न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटीशियन पूजा सिंह से इस बारे में जानते हैं।

रात में दूध पीना फायदेमंद

न्यूट्रिशनिस्ट पूजा सिंह के अनुसार, गर्मियों में दूध पीना पूरी तरह सुरक्षित है। लेकिन अगर रात में दूध का सेवन किया जाए तो ये ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।

पाचन तंत्र को शांत रखता है

गर्मी में पाचन की समस्याएं आम होती हैं। रात को दूध पीने से पाचन क्रिया बेहतर होती है और कब्ज, गैस जैसी समस्याओं से राहत मिलती है, क्योंकि शरीर उस समय आराम की स्थिति में होता है।

शरीर की गर्मी को संतुलित करता है

रात में हल्का ठंडा या गुनगुना दूध पीने से शरीर की गर्मी कम होती है। यह शरीर को भीतर से ठंडक प्रदान करता है और दिनभर की थकावट को दूर करता है, जिससे नींद भी गहरी आती है।

हड्डियों-मांसपेशियों के लिए अच्छा

दूध में कैल्शियम और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होते हैं। रात में इसका सेवन करने से शरीर उन्हें अच्छी तरह से अवशोषित करता है, जिससे हड्डियों की मजबूती और मांसपेशियों की रिकवरी में मदद मिलती है।

दिन में दूध पीने के नुकसान

गर्मियों में दिन के समय दूध पीने से पाचन तंत्र पर बोझ पड़ सकता है। इससे गैस, अपच और एसिडिटी की समस्या बढ़ जाती है, खासकर जब दूध खाली पेट या भोजन के तुरंत बाद लिया जाए।

दूध का तापमान शरीर को प्रभावित करता है

न्यूट्रिशनिस्ट पूजा सिंह के अनुसार, गर्मियों में अगर गर्म दूध पी लिया जाए तो यह शरीर की गर्मी और बढ़ा सकता है। वहीं, बहुत ठंडा दूध पीने से गला खराब हो सकता है।

गर्मी के मौसम में दूध का सेवन रात को करना ज्यादा फायदेमंद होता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com