कॉफी पीने से एनर्जी मिलती है, इसे पीने से इंस्टेंट फ्रेशनेस मिलती है और मूड अच्छा होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कॉफी पीने का सही टाइम क्या है? गलत टाइम पर कॉफी पीने से फायदे के बदले नुकसान हो सकता है। आइए डायटिशियन सना गिल से जानते हैं कि कॉफी पीने का सबसे सही समय कौन-सा होता है और इससे क्या फायदे हो सकते हैं।
सुबह उठते ही कॉफी पीना सही या गलत?
बहुत से लोग सुबह उठते ही कॉफी पीना पसंद करते हैं, लेकिन सुबह के टाइम शरीर में कॉर्टिसोल हार्मोन ज्यादा होता है, जिससे कॉफी का असर कम हो जाता है।
दिन में 11 बजे कॉफी पीने के फायदे
नींद खुलने के लगभग 2 घंटे बाद कॉफी पीना सबसे फायदेमंद होता है। इस टाइम कोर्टिसोल लेवल कम होता है, जिससे कॉफी का सही असर और फायदा मिलता है।
दोपहर खाने के बाद एनर्जी बूस्ट के लिए कॉफी
दोपहर को खाना खाने के बाद कॉफी पीना फायदेमंद होता है। इस टाइम हमारी एनर्जी कम होने लगती है, जिसमें कॉफी पीने से फ्रेशनेस महसूस होती है।
एक्सरसाइज से पहले कॉफी पीने का फायदा
वर्कआउट करने से पहले कॉफी पीने से शरीर का स्टैमिना बूस्ट होता है और फैट बर्निंग की प्रक्रिया तेज होती है। यह शरीर को ज्यादा एक्टिव रखने में मदद करता है।
काम या पढ़ाई करते टाइम कॉफी
पढ़ाई में ध्यान लगाने के लिए कॉफी पीना फायदेमंद हो सकता है। इससे फोकस बढ़ता है और अच्छे से पढ़ने में मदद मिलती है। लेकिन दिन में 3 कप से ज्यादा कॉफी पीना नुकसानदायक हो सकती है।
शाम के बाद कॉफी पीना सही या गलत?
शाम 4 बजे के बाद कॉफी पीने से नींद आने में दिक्कत हो सकती है। कैफीन से शरीर 5 घंटे तक एक्टिव रहता है, जिससे रात को ठीक से सोने में दिक्कत हो सकती है और आपका स्लीप साइकल बिगड़ सकता है।
रात को कॉफी पीने से क्या होता है?
रात को कॉफी पीने से नींद खराब हो सकती है। इसलिए रात को कॉफी पीने से बचें इसके बदले हर्बल टी या दूध पीना फायदेमंद हो सकता है।
कॉफी पीना तभी फायदेमंद होता है जब इसे सही टाइम और लिमिट में पिया जाएं। जरूरत से ज्यादा कॉफी न पिएं और अपनी सेहत का ध्यान रखें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com.