वजन घटाने के लिए सिर्फ डाइट और एक्सरसाइज नहीं, पानी भी अहम भूमिका निभाता है। सही समय पर सही मात्रा में पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और वजन घटता है। तो आइए फिटनेस कोच न्यूट्रिशनिस्ट रूचिता बत्रा से जानते हैं वजन घटाने के लिए पानी कब-कैसे पिएं?
दिन की शुरुआत पानी से करें
सुबह उठते ही दो गिलास गुनगुना पानी पिएं। यह शरीर को अंदर से साफ करता है, मेटाबॉलिज्म एक्टिव करता है और दिनभर एनर्जी लेवल बेहतर बनाए रखता है।
मील से पहले पानी जरूर पिएं
खाने से लगभग 30 मिनट पहले एक गिलास पानी पिएं। इससे पेट भरने का एहसास होता है और आप कम कैलोरी खाते हैं, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
वर्कआउट के दौरान हाइड्रेट रहें
एक्सरसाइज करते समय पानी पीना न भूलें। इलेक्ट्रोलाइट या सादा पानी शरीर को एनर्जी देता है, थकान कम करता है और पसीने से खोया पानी रीप्लेस करता है।
भूख लगने पर पहले पानी पिएं
कई बार प्यास को हम भूख समझ लेते हैं। ज्यादा भूख लगने पर पहले एक गिलास पानी पिएं। इससे भूख कंट्रोल होती है और फालतू खाने से बचते हैं।
सोने से पहले पानी पिएं
सोने से लगभग एक घंटा पहले एक गिलास पानी पिएं। इससे शरीर रातभर डिटॉक्स होता है, मेटाबॉलिज्म एक्टिव रहता है और वजन घटाने में मदद मिलती है।
गुनगुना पानी ज्यादा फायदेमंद है
गुनगुना पानी फैट ब्रेकडाउन में मदद करता है। दिनभर में कम से कम 3-4 बार गर्म पानी पिएं। यह पाचन सुधारता है और तेजी से वजन घटाता है।
कैसे पिएं पानी?
पानी एक बार में ज्यादा न पिएं। धीरे-धीरे, घूंट-घूंट कर पीने से पानी अच्छे से शरीर में अब्सॉर्ब होता है और पेट पर भी दबाव नहीं पड़ता।
सुबह उठकर, मील से पहले, वर्कआउट के दौरान और रात को - इन चार समय पर पानी पीना पक्का करें। ये हेल्दी और एफेक्टिव वेट लॉस प्लान है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com