शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सभी जरूरी पोषक तत्वों का होना बेहद जरूरी है। इन्हीं में से एक है पोटैशियम। आइए जानें पोटैशियम से भरपूर कुछ सब्जियां-
गोभी
गोभी का सेवन करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों के साथ विटामिन ए, बी, सी, के, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम के अलावा पोटैशियम और प्रोटीन से भरपूर होती है।
मटर
प्रोटीन, फाइबर, विटामिन सी, के, पोटेशियम और मैंगनीज के गुणों से भरपूर मटर को डाइट में एड करें। यह बहुत गुणकारी होती है।
शकरकंद
शकरकंद खाने से आपको पोटैशियम के साथ ही विटामिन ए, एंटी-ऑक्सिडेंट और फाइबर के गुण मिलते हैं। यह पेट हेल्दी रखती है।
पालक
यह पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन. फॉस्फोरस और फाइबर से भरपूर होती है। इसका सेवन करने से आप सेहतमंद रहेंगे।
आलू
यह सभीकी फेवरेट सब्जी में से एक है। आलू में कार्बोहाइड्रेट, विटामिन सी के अलावा पोटेशियम मौजूद होता है।
लाल शिमला मिर्च
लाल शिमला मिर्च पोटेशियम के गुणों से भरपूर होती है। इसका सेवन करने से शरीर में रक्त वाहिकाओं के संकुचन को रोकने में मदद मिलती है। इससे खाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
जुकिनी
पोटेशियम से भरपूर जुकिनी खाने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद होती है। ब्लड प्रेशर रोगी इसे आहार का हिस्सा जरूर बनाएं।
पोटैशियम से भरपूर ये सब्जियां जरूर खाएं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com