हमारा शरीर खाने को ग्लूकोज में बदलकर एनर्जी के रूप में इस्तेमाल करता है। लेकिन जब ग्लूकोज की कमी हो जाती है, तो शरीर ठीक से काम नहीं कर पाता। इसे ही लो ब्लड शुगर या हाइपोग्लाइसीमिया कहा जाता है।
किन लोगों को होता है ज्यादा खतरा?
डायबिटीज के मरीजों को यह समस्या ज्यादा होती है क्योंकि वे इंसुलिन या दवाइयों से शुगर कंट्रोल करते हैं। कई बार ज्यादा दवा लेने या ज्यादा समय तक न खाने से शुगर अचानक गिर सकती है। आइए डॉ. शैलजा श्रीवास्तव से जानते हैं ब्लड शुगर लो होने पर क्या खाना चाहिए।
लो ब्लड शुगर के लक्षण
अगर आपको अचानक चक्कर आना, घबराहट, कमजोरी, सिरदर्द या नींद न आने की समस्या हो, तो ये लो ब्लड शुगर के संकेत हो सकते हैं। इसे तुरंत संभालना जरूरी है।
ग्लूकोज की गोलियां रखें पास
अगर आपको बार-बार लो ब्लड शुगर होता है, तो हमेशा अपने पास ग्लूकोज की गोलियां रखें। 15-20 ग्राम ग्लूकोज वाली गोली लें और 10-20 मिनट बाद ब्लड शुगर चेक करें।
मीठी कैंडी या चॉकलेट खाएं
गमी कैंडी या चॉकलेट जल्दी असर करती हैं क्योंकि इनमें मौजूद शुगर खून में जल्दी मिल जाती है। इससे 5-15 मिनट में ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।
फल और ड्राई फ्रूट्स खाएं
अगर आपको शुगर की कमी महसूस हो, तो केला, अंगूर, सेब या संतरा खाएं। साथ ही किशमिश या अंजीर जैसी ड्राई फ्रूट्स भी फायदेमंद हो सकते हैं।
एक कप दूध पिएं
फैट फ्री दूध पीने से ब्लड शुगर बढ़ सकता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट और विटामिन डी होते हैं, जो शरीर को एनर्जी देते हैं और कमजोरी दूर करते हैं।
ताजे फलों का जूस पिएं
डायबिटीज के मरीजों को जूस कम पीने की सलाह दी जाती है, लेकिन अगर शुगर बहुत कम हो जाए तो संतरा, सेब या अनानास का जूस तुरंत फायदा पहुंचा सकता है।
हमेशा अपने ब्लड शुगर की जांच करते रहें। ज्यादा घटने या बढ़ने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें और खानपान का खास ख्याल रखें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com