गर्मियों में शरीर को ठंडा रखना बहुत जरूरी होता है। ज्यादा गर्मी से लू लगने और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में, कुछ चीजें शरीर को ठंडक और पोषण प्रदान करती हैं।
तरबूज
गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए तरबूज खाना बहुत फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखता है।
खीरा
खीरा खाने से शरीर को ठंडक मिलती है। यह फाइबर, पोटेशियम और विटामिन-ए से भरपूर होता है, जिससे शरीर हाइड्रेट रहता है और लू लगने की संभावना कम हो जाती है।
कटहल
कटहल की तासीर ठंडी होती है। इसका सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है और यह विटामिन सी की मौजूदगी के कारण इम्यूनिटी भी मजबूत करता है।
सत्तू ड्रिंक
सत्तू ड्रिंक गर्मियों में पीने से शरीर को ठंडा रखने में मदद मिलती है। यह न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है।
दही
दही का सेवन गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने का एक अच्छा विकल्प है। यह कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर होता है और लू से बचाव में मदद करता है।
तली-भुनी चीजों से बचें
इस मौसम में तले-भुने भोजन से बचना चाहिए। यह पेट की समस्याओं को बढ़ा सकता है और शरीर में गर्मी को बढ़ाकर असहजता पैदा कर सकता है।
ज्यादा मात्रा में पानी पिएं
गर्मियों में शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखने के लिए ज्यादा मात्रा में पानी पीना जरूरी होता है, जिससे शरीर में पानी की कमी न हो।
मौसमी फल और सब्जियां
मौसमी फलों और सब्जियों का सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है। ये न केवल शरीर को ठंडा रखते हैं बल्कि जरूरी पोषक तत्व भी प्रदान करते हैं।
नारियल पानी
नारियल पानी गर्मियों के लिए बेहतरीन प्राकृतिक पेय है। यह शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है, हाइड्रेट रखता है और शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करता है।
अगर किसी को कोई बीमारी या एलर्जी है, तो उन्हें अपने आहार में बदलाव करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com