Vitamin C की कमी में क्या खाना चाहिए?

By Deepak Kumar
11 May 2025, 17:00 IST

जब शरीर में विटामिन C की कमी होती है, तो इम्युनिटी कमजोर हो जाती है और थकान, मसूड़ों से खून आना और जोड़ों में दर्द जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में इसकी कमी दूर करने के लिए क्या खाना चाहिए? आइए डायटीशियन डॉ. अदिति शर्मा से जानते हैं।

क्या है विटामिन C?

विटामिन C एक पानी में घुलनशील पोषक तत्व है जो शरीर की इम्युनिटी को मजबूत करता है। यह एंटीऑक्सिडेंट की तरह काम करता है और सेल्स को डैमेज से बचाता है।

कितनी होनी चाहिए विटामिन C की मात्रा?

डायटीशियन अदिति शर्मा के अनुसार, महिलाओं को रोजाना 60–65mg और पुरुषों को लगभग 80mg विटामिन C की जरूरत होती है। यह मात्रा उम्र, लिंग और स्वास्थ्य पर निर्भर करती है।

लाल शिमला मिर्च

आधा कप लाल शिमला मिर्च में करीब 95mg विटामिन C होता है। यह सलाद के रूप में सेवन करने पर ज्यादा असरदार होता है क्योंकि पकाने से पोषक तत्व कम हो सकते हैं।

खट्टे फल खाएं

संतरा, नींबू, अंगूर जैसे खट्टे फल विटामिन C से भरपूर होते हैं। एक संतरा लगभग 70mg विटामिन C देता है जो रोज की जरूरत को पूरा करने में मदद करता है।

कीवी

एक मीडियम कीवी में लगभग 64mg विटामिन C होता है। यह इम्युनिटी बढ़ाने के साथ शरीर को एनर्जी और ताजगी देता है। नियमित सेवन बेहद लाभकारी है।

ब्रोकली और हरी सब्जियां

ब्रोकली, फूलगोभी जैसी सब्जियां विटामिन C का अच्छा स्रोत हैं। लेकिन इन्हें हल्का पकाएं या कच्चा खाएं ताकि इनके पोषक तत्व सुरक्षित रहें।

आलू भी देता है विटामिन C

आलू भी लगभग 15-17 mg विटामिन C देता है। यह इम्युनिटी के साथ मेटाबॉलिज्म को भी संतुलित रखने में मदद करता है।

ऊपर बताए गए चीजों का सेवन कर आप विटामिन C की कमी को पूरा कर सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com