कई लोगों का खाना खाने के बाद पेट फूलने लगता है और डाइजेशन में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। लेख में डायटीशियन मनप्रीत से जानें कुछ ऐसे फूड्स के बारे में जो खाना पचाने में मदद करेंगे-
सेब
खाना पचाने के लिए आपको रोजाना सेब खा सकते हैं। इसके पेक्टिन के गुण पेट को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। सेब खाने से बॉडी का पीएच लेवल मेंटेंन रहता है।
दही
दही खाने से आपको पाचन से जुड़ी दिक्कतें नहीं होती है। इसमें विटामिन बी 12 और लैक्टोबैसिलस बैक्टीरिया होते हैं, जो पेट को स्वस्थ रखते हैं।
अजवाइन
खाना पचाने के लिए आप अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। इसे हल्के गुनगुने पानी के साथ लें।
नट्स और सीड्स
फाइबर और ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर नट्स और सीड्स को डाइट में एड करने से पेट को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।
अदरक
पेट की गैस, कब्ज, अपच जैसी दिक्कतों से निजात पाने के लिए आप अदरक का टुकड़ा चबा सकते हैं। इसके अर्क में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पाचन दुरुस्त रखते हैं।
केला
प्रीबायोटिक, घुलनशील फाइबर, पोटेशियम, विटामिन बी6 और प्रोटीन से भरपूर केला खाने से पाचन क्रिया ठीक रहती है और खाना अच्छे से पचता है।
खाना पचाने के लिए इन सभी चीजों का सेवन करें। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com