वेट गेन करने के लिए सुबह क्या खाएं?

By Shilpy Arya
28 Oct 2024, 10:00 IST

कई लोग अपने कम वजन से बेहद परेशान होते हैं और वे वेट गेन करना चाहते हैं। डाइट में कुछ खास बदलाव करके भी वजन को बढ़ाया जा सकता है। इस लेख में विस्तार से जानें वजन बढ़ाने के लिए आपको सुबह क्या खाना चाहिए-

केला

वेट गेन करने के लिए आपको अपनी डाइट में केला एड करना चाहिए। एक केले का सेवन करने से 105 ग्राम कैलोरी और 27 ग्राम कार्ब्स मिल सकते हैं।

अंडे

अगर आप भी अपने कम वजन से परेशान हैं, तो आपको अंडे खाने चाहिए। प्रोटीन से भरपूर होने के कारण यह मसल्स गेन में मदद करते हैं।

आलू

आलू ज्यादातर लोगों की फेवरेट सब्जी होती है। इसमें कैलोरी और कार्ब्स की अधिकता होती है। 1 मीडियम साइज के आलू में 161 कैलोरी और 36 ग्राम कार्ब्स होते हैं।

एवोकाडो

वजन बढ़ाने में एवोकाडो भी मदद कर सकता है। यह फोलेट, विटामिन-के, प्रोटीन, फाइबर से भरपूर होता है। यह कैलोरी और फैट का अच्छा सोर्स होता है।

ड्राई फ्रूट्स

आप कैलोरी, एंटीऑक्सीडेंट, प्रोटीन, विटामिन, हेल्दी फैट के साथ ही फाइबर से भरपूर ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं। काजू, बादाम, किशमिश, मुन्नके और अखरोट खाएं।

मिल्क शेक

हेल्दी फैट से भरपूर मिल्क शेक का सेवन रोज सुबह करें। आप इसमें मेवे भी मिला सकते हैं। इसे पीने से भी वेट गेन में मदद मिलेगी।

वेट गेन करने के लिए सुबह अपनी डाइट में इन खाने की चीजों को एड करें। खानपान से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com