ठंड में सुबह क्या खाना चाहिए?

By Shilpy Arya
04 Nov 2024, 10:00 IST

ठंड के दिनों में कई लोगों की इम्यूनिटी काफी कमजोर हो जाती है। इस वजह से वे जल्दी-जल्दी बीमार पड़ते हैं। शरीर को रोगों से बचाने के लिए आपको अपनी डाइट में बदलाव करना चाहिए। लेख में जानें ठंड में सुबह क्या खाना चाहिए-

अदरक

अदरक का सेवन ठंड में सुबह करने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है। इसकी गर्म तासीर बॉडी को ठंड से बचाते हैं। सर्दी-जुकाम में अदरक का रस,काढ़ा और चाय का सेवन करें।

ड्राई फ्रूट्स

ठंड के मौसम में रोजाना सुबह ड्राई फ्रूट्स का सेवन करें। अंजीर, पिस्ता, बादाम, किशमिश, अखरोट, खजूर, मूंगफली और काजू खाएं। इनसे बॉडी को गर्मी मिलती है और ठंड से बचाव होता है।

लहसुन

सर्दी में लहसुन को भूनकर खाया जा सकता है। आप इसे कच्चा भी खा सकते हैं। इससे आपका वायरल इंफेक्शन से बचाव होता है। साथ ही, इम्यूनिटी भी बढ़ती है।

गुड़

कई जरूरी पोषक तत्वों और औषधीय गुणों से भरपूर गुड़ का सेवन करने से आपका ठंड से बचाव होता है। इसकी तासीर गर्म होती है। आप गुड़ की चाय पी सकते हैं।

तुलसी और शहद

तुलसी और शहद का एकसाथ सेवन करने से शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। रोज 2 तुलसी की पत्ती के साथ आधा चम्मच शहद लें।

बाजरे की रोटी

शरीर को गर्म रखने के लिए और ठंड से बचाव करने के लिए बाजरे की रोटी को डाइट में एड करें। यह प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर और विटामिन बी से भरपूर होता है।

ठंड में सुबह इन सभी चीजों का सेवन करें। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com