अस्थमा में क्या खाना चाहिए?

By Kunal Mishra
29 Dec 2022, 10:54 IST

अस्थमा के मरीजों को डाइट पर खासतौर पर ध्यान देना चाहिए। ऐसी समस्या में अनहेल्दी खाना नुकसानदायक हो सकता है। आइये जानते हैं अस्थमा में क्या खाना चाहिए।

सेब

सेब खाना अस्थमा की समस्या में फायदेमंद हो सकता है। इसपर हुए एक शोध की मानें तो सेब लंग इंफेक्शन को कम करने के साथ ही अस्थमा के खतरे को भी कम कर सकता है।

ओमेगा 3 फैटी एसिड

अस्थमा की समस्या में ओमेगा 3 फैटी एसिड का सेवन करना लाभकारी हो सकता है। इसके लिए आप अलसी के बीज, सैलमन आदि खा सकते हैं। इससे आपको आराम मिल सकता है।

दाल

अस्थमा होने पर दालों का सेवन करना भी इस समस्या में फायदेमंद होता है। इसके लिए आप कुथली की दाल, मूंग दाल और काला चना आदि खा सकते हैं। इनमें प्रोटीन और आयरन की अच्छी मात्रा होती है।

हरी सब्जियां

हरी सब्जियां अस्थमा में प्रभावी मानी जाती हैं। इन्हें खाने से फेफड़े हेल्दी रहते हैं, जिससे अस्थमा के लक्षणों को भी कम किया जा सकता है। इसके लिए आप ब्रोकली, पालक आदि खा सकते हैं।

दालचीनी और शहद

यह कॉम्बिनेशन फेफड़ों के लिए हेल्दी माना जाता है। इसे एक साथ खाने से फेफड़ों में जमा बलगम निकलने के साथ ही अस्थमा में होने वाली समस्याएं भी कम होती हैं। इसका सेवन सीमित मात्रा में करें।

तुलसी

प्राकृतिक रूप से अस्थमा से राहत पाने के लिए आप तुलसी का सेवन कर सकते हैं। तुलसी खाने से अस्थमा, ब्रोंकाइटिस के लक्षण कम होने के साथ ही सांस संबंधी समस्याओं में भी लाभ मिलता है।

अस्थमा से राहत पाने के लिए आप इन फूड्स का सेवन कर सकते हैं। सेहत से जुड़ी अन्य तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com