प्रोटीन की कमी हो तो क्या खाएं?

By Himadri Singh Hada
22 May 2025, 15:00 IST

शरीर में कमजोरी महसूस होना, बाल झड़ना या थकावट होना प्रोटीन की कमी का संकेत हो सकता है। ऐसे में, खानपान पर ध्यान देना बेहद जरूरी है।

दाल

प्रोटीन की कमी दूर करने के लिए रोजाना दालें, जैसे मूंग, अरहर और मसूर की दाल खाना सबसे आसान तरीका है। यह शरीर को ताकत देने का काम करती हैं।

अंडा

अंडा एक बेहतरीन प्रोटीन स्रोत है। नाश्ते में उबला हुआ अंडा या आमलेट खाने से शरीर को दिनभर की जरूरत के अनुसार प्रोटीन मिल जाता है।

डेयरी प्रोडक्ट्स

दूध, दही और पनीर जैसे डेयरी उत्पादों में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। इन्हें रोजाना खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं और शरीर की थकावट दूर होती है।

सोया चंक्स और टोफू

अगर आप शाकाहारी हैं तो सोया चंक्स और टोफू को अपने खाने में शामिल करें। इनमें अंडे जितना ही प्रोटीन होता है। ये मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

हेल्दी स्नैक

बादाम, अखरोट, मूंगफली और कद्दू के बीज जैसे मेवे और बीज भी प्रोटीन से भरपूर होते हैं, जिन्हें आप नाश्ते या शाम के स्नैक में खा सकते हैं।

अनाज

अनाजों में ओट्स, बाजरा, जौ और क्विनोआ को डाइट में शामिल करने से न सिर्फ प्रोटीन मिलेगा बल्कि फाइबर भी मिलेगा, जिससे पेट भी स्वस्थ रहेगा।

उबले चने

उबले हुए चने, भुने हुए मूंगफली या राजमा-साबुत अनाज के सलाद को आप शाम के नाश्ते या खाने में शामिल कर सकते हैं। ये स्वाद और सेहत दोनों में फायदेमंद हैं।

प्रोटीन शेक

अगर जल्दी थक जाते हैं या शरीर ढीला लगता है, तो आप घर पर बना प्रोटीन शेक पी सकते हैं। इसमें दूध, केला, पीनट बटर और थोड़ा शहद मिलाया गया हो।

अगर प्रोटीन की कमी बहुत ज्यादा है, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com