मसल्स को बढ़ाने के लिए क्या खाएं?

By Deepak Kumar
16 May 2025, 11:30 IST

मजबूत और सुडौल मसल्स पाने के लिए केवल एक्सरसाइज ही नहीं, सही डाइट लेना भी जरूरी है। प्रोटीन, हेल्दी फैट्स, विटामिन्स और कॉम्प्लेक्स कार्ब्स से भरपूर आहार मसल्स की ग्रोथ और रिकवरी में मदद करता है।

एक्सपर्ट की सलाह

आइए फिटनेस एक्सपर्ट डॉक्टर कविता नालवा से जानते हैं कि मसल्स को बढ़ाने के लिए क्या-क्या खाना चाहिए।

ओट्स खाएं

ओट्स में प्रोटीन और फाइबर भरपूर होता है, जो मसल्स बनाने और शरीर को लंबे समय तक एनर्जी देने में मदद करता है। इसे नाश्ते में जरूर शामिल करें।

दाल और बीन्स का सेवन करें

दालें, छोले और बीन्स में प्रोटीन और फाइबर भरपूर होता है। ये मसल्स को पोषण देने के साथ-साथ मांसपेशियों के विकास में मदद करते हैं।

नट्स और सीड्स से पाएं हेल्दी फैट

बादाम, अखरोट और अलसी के बीज में हेल्दी फैट्स और प्रोटीन होते हैं। ये मसल्स ग्रोथ को बढ़ाते हैं और शरीर को ऊर्जा भी प्रदान करते हैं।

डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन

दूध, दही, पनीर और अंडे में भरपूर प्रोटीन और कैल्शियम होता है। ये हड्डियों और मसल्स को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

बैरीज खाएं

ब्लू बैरीज, स्ट्रॉबेरी जैसे फलों में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो मसल्स को डैमेज से बचाते हैं। एवोकाडो भी हेल्दी फैट्स का अच्छा स्रोत है।

हरी सब्जियां भी हैं जरूरी

हरी सब्जियां विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होती हैं, जो मसल्स को रिपेयर और रिकवर करने में मदद करती हैं।

ऊपर बताए गए फूड्स का सेवन करके आप मसल्स को मजबूत और ताकतवर बना सकते हैं। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com