पाचन हमारे शरीर की सबसे महत्वपूर्ण क्रियाओं में से एक है, क्योंकि यह शरीर को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है। अगर पाचन सही से नहीं होता है, तो शरीर को जरूरी ऊर्जा और पोषण नहीं मिल पाता है, जिससे कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
डाइटीशियन से जानें
इसलिए, अच्छे पाचन के लिए हमें अपने आहार पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आइए डायटीशियन मनप्रीत से जानते हैं कि अच्छे पाचन के लिए हमें क्या खाना चाहिए।
फाइबर से भरपूर आहार
फाइबर पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। आपको अपने डाइट में फल (सेब, केला, संतरा, पपीता), सब्जियां (पालक, गाजर, भिंडी, बैंगन) और दालें (मटर, चना, मसूर दाल) शामिल करना चाहिए।
प्रोबायोटिक्स
प्रोबायोटिक्स हमारे पेट में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं, जो पाचन प्रक्रिया को सुधारने में मदद करते हैं। आप अपने डाइट में दही, छाछ, लस्सी, किमची शामिल कर सकते हैं।
अदरक
अदरक पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह गैस और सूजन को कम करता है, और पेट की समस्याओं से राहत दिलाता है। आप अदरक का टुकड़ा चबा सकते हैं या अदरक की चाय पी सकते हैं।
नींबू
नींबू में विटामिन C और अन्य एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाते हैं और पेट में एसिडिटी को नियंत्रित करते हैं। आप गर्म पानी में नींबू का रस डालकर पिएं।
पानी
पानी पीने से पाचन में मदद मिलती है। यह शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और खाना पचाने में मदद करता है। दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी पीने की आदत डालें।
खजूर और अखरोट
खजूर और अखरोट पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं। इनका सेवन पेट को हल्का और पाचन को सही बनाए रखता है।
अच्छे पाचन के लिए सही आहार के साथ भोजन के समय और खाने के तरीके का भी ख्याल रखें। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com