हेल्दी डाइजेशन के लिए सोने से पहले क्या खाएं?

By Shilpy Arya
15 May 2025, 18:45 IST

स्वस्थ रहने के लिए पाचन का ठीक होना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आप रात को सोने से पहले कुछ चीजों का सेवन कर सकते हैं। लेख में जानें-

धनिया

धनिया में फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को बेहतर करता है। इसके बीज को पानी में उबालकर छान लें। फिर ठंडा होने पर सोने से पहले इसे पी लें।

सौंफ

भूख बढ़ाने के साथ ही सौंफ पाचन ठीक करती है। इसे शहद के साथ खाएं। यह मुंह की बदबू से भी निजात दिलाती है।

अदरक

सोने से पहले 1 छोटा टुकड़ा अदरक चबाएं। इसमें ज‍िंजोनॉल होता है, जो एस‍िड‍िटी कम करता है और पाचन ठीक करता है।

दही

खाने के साथ या बाद में दही खाएं। दही में विटामिन बी 12 और गुड बैक्टीरिया होते हैं। इसे खाने से पाचन ठीक रहता है।

हींग

यह डाइजेशन ठीक करती है और शरीर से टॉक्सिंस बाहर निकालने में मदद करती है। इससे अपच, गैस और बदहजमी जैसी समस्याएं नहीं होती। यह पेट का पीएच लेवल बैलेंस करती है।

मेथी

सॉल्युबल फाइबर से भरपूर मेथी दाना पाचन छीक करके पेट को लाभ देती है। इससे कब्ज से छुटकारा मिलता है।

हेल्दी डाइजेशन के लिए सोने से पहले इन चीजों का सेवन करें। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com