रात का खाना हल्का, पौष्टिक और आसानी से पचने वाला होना चाहिए। सही चीजें खाकर आप नींद, पाचन और वजन- तीनों को बेहतर बना सकते हैं। तो आइए जानें, फिट और हेल्दी रहने के लिए रात में कौन-सी 5 चीजें खाना फायदेमंद होता है।
सोने से पहले दूध पिएं
रात को लो फैट दूध पीना नींद को बेहतर बनाता है। दूध में ट्रिप्टोफैन नामक तत्व होता है, जो रिलैक्स करने में मदद करता है। हल्दी मिलाकर दूध पीना और भी फायदेमंद है।
हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं
रात को हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी या सरसों खाना फायदेमंद होता है। इनमें फाइबर होता है जो पाचन को सुधारता है और सुबह पेट साफ रखने में मदद करता है।
रात को खिचड़ी है बेस्ट
खिचड़ी हल्की, पोषक और जल्दी पचने वाला भोजन है। मूंग दाल और कम चावल वाली खिचड़ी रात के लिए सही है। यह पेट पर भारी नहीं पड़ती और नींद में खलल नहीं डालती।
मूंग-मसूर दाल है सही विकल्प
रात में मूंग और मसूर की दालें खाना सुरक्षित है। ये आसानी से पच जाती हैं और पोषण भी देती हैं। लेकिन राजमा, छोले, उड़द और चने की दालें रात में न खाएं।
सूप पिएं
सब्जी या दाल का हल्का सूप रात के लिए बेस्ट है। यह शरीर को हाइड्रेट करता है, पोषक तत्व देता है और पेट पर भारी नहीं लगता। वजन कम करने वालों के लिए बेस्ट विकल्प है।
मसालेदार और हैवी फूड्स से बचें
शाम को ज्यादा तेल, मसाले या शुगर वाले भोजन से दूरी बनाएं। ये फूड्स नींद, पाचन और वजन तीनों को प्रभावित करते हैं। रात को भूख से थोड़ा कम ही खाएं।
रात में दही से करें परहेज
रात को दही का सेवन करने से पेट में गैस और कफ की शिकायत हो सकती है। इसलिए रात में दही या छाछ न खाएं, खासकर अगर सर्दी-जुकाम हो रहा हो।
रात का खाना आपकी सेहत को तय करता है। इसलिए हल्का और संतुलित भोजन करें। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com