डेंगू एक गंभीर वायरल बुखार है, जो मच्छरों के काटने से फैलता है। इसके इलाज में सही आहार का बहुत महत्व है।
एक्सपर्ट की राय
डाइट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी कुमारी का कहना है कि हेल्दी डाइट डेंगू फीवर से उबरने में आपकी मदद कर सकता हैं।
नारियल पानी
डेंगू से जल्दी रिकवरी के लिए नारियल पानी पीना फायदेमंद है। इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करते हैं और हाइड्रेशन बनाए रखते हैं।
संतरा
संतरे में विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो डेंगू के मरीजों के लिए फायदेमंद होते हैं। यह शरीर को जल्दी ठीक करने में मदद करता है और इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है।
अनार
अनार में भरपूर आयरन होता है, जो डेंगू के मरीजों के लिए आवश्यक है। यह प्लेटलेट्स की कमी को दूर करने में मदद करता है और शरीर की थकान को कम करता है।
पालक
डेंगू के मरीजों को आयरन से भरपूर पालक खाना चाहिए। यह शरीर में आयरन की कमी को पूरा करता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है।
अंडा
अंडा एक बेहतरीन प्रोटीन और आयरन का स्रोत है। डेंगू के मरीजों को इसका सेवन करना चाहिए। यह शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है।
तली हुई चीजों से बचें
डेंगू के मरीजों को तैलीय और तली हुई चीजों से बचना चाहिए। ये पाचन को खराब कर सकती हैं और शरीर की रिकवरी को धीमा कर सकती हैं।
चाय और कॉफी का सेवन न करें
डेंगू के दौरान कैफीन युक्त पदार्थ, जैसे चाय और कॉफी, का सेवन न करें। ये शरीर में पानी की कमी कर सकते हैं और डिहाइड्रेशन का कारण बन सकते हैं।
कार्बोनेटेड पेय और कोल्ड ड्रिंक से दूर रहें। इनसे शरीर में पानी की कमी होती है। यह इम्यूनिटी को कमजोर कर सकते हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com