ब्रेसेस के बाद क्या खाएं और क्या नहीं?

By Aditya Bharat
28 Mar 2025, 13:00 IST

ब्रेसेज लगाने के बाद सही खान-पान से दर्द और परेशानी कम होती है। कुछ चीजों को खाने से बचना चाहिए, जबकि कुछ चीजें सेहतमंद होती हैं। आइए डाइटीश‍ियन सना गिल से जानते हैं ब्रेसेज लगवाने के बाद क्या खाना चाहिए।

हार्ड चीजें न खाएं

कठोर चीजें जैसे नट्स, हार्ड ब्रेड, कच्ची सब्जियां, और मीट खाने से बचें। इससे ब्रेसेज पर दबाव पड़ सकता है और नुकसान हो सकता है।

चिपचिपी चीजों से बचें

कैरेमेल, चीज, च्युइंगम, और अन्य चिपचिपी चीजें ब्रेसेज में फंस सकती हैं, जिससे दांतों की सफाई मुश्किल हो जाती है।

कुरकुरी चीजों से परहेज करें

पॉपकॉर्न, फ्रेंच फ्राइज, और नमकीन जैसी चीजें ब्रेसेज के बीच फंस सकती हैं और दांतों को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

बहुत ठंडी या गर्म चीजें न खाएं

ज्यादा ठंडी या गर्म चीजें दांतों में सेंसिटिविटी बढ़ा सकती हैं, जिससे दर्द महसूस हो सकता है।

नरम चीजें खाएं

केला, ओटमील, और दही जैसी नरम चीजें खाना फायदेमंद होता है। ये आसानी से चबाई जा सकती हैं और पोषण भी मिलता है।

उबले हुए आलू और अंडे खाएं

मैश किए हुए आलू और उबले अंडे नरम होते हैं और इन्हें खाने से एनर्जी और पोषण मिलता है।

सूप पिएं

सूप हल्का और पोषण से भरपूर होता है, जिससे शरीर को जरूरी विटामिन और मिनरल्स मिलते हैं।

नरम ब्रश का इस्तेमाल करें, हल्के हाथों से ब्रश करें और कुल्ला करना न भूलें ताकि ब्रेसेज साफ रहें। इन तरीकों को अपनाने से आपके ब्रेसेज को नुकसान नहीं पहुंचेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com