त्योहारों में लोग मिठाई, नमकीन और तले-भुने बहुत से पकवान खाते हैं। इससे लोगों को जलन, एसिडिटी, अपच, कब्ज और बदहजमी जैसी पाचन से जुड़ी समस्याएं होती हैं। ऐसे में आइए लेख में जानें शरीर को डिटॉक्स करने के लिए क्या करें?
शरीर को हाइड्रेट रखें
शरीर को डिटॉक्स करने के लिए पर्याप्त पानी पिएं। इससे शरीर को टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद मिलती है, साथ ही यह पाचन के लिए फायदेमंद है। इसके अलावा, डिटॉक्स वॉटर भी पी सकते हैं।
अदरक का पानी पिएं
अदरक में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं। पानी में अदरक को उबालकर इसमें नींबू का रस मिलाकर पीने से शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालने और डिटॉक्स करने में मदद मिलती है।
हेल्दी सब्जियां खाएं
शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने और शरीर को डिटॉक्स करने के लिए हेल्दी और पोषक तत्वों से युक्त ब्रोकली, तोरी, घिया, मशरुम, ब्रोकली और पालक जैसी सब्जियों को डाइट में शामिल किया जा सकता है।
मूसली खाएं
आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों में से एक मूसली में प्रोटीन और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालने के लिए मूसली के पाउडर को दूध में मिलाकर पी सकते हैं। यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।
पोर्शन कंट्रोल करें
त्योहारों में ज्यादा खाने के कारण लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याएं होती हैं। ऐसे में शरीर को डिटॉक्स करने के लिए पोर्शन को कंट्रोल करने की कोशिश करें। इसके लिए भूख से कम खाएं और खाने से आधा घंटा पहले पानी पिएं।
इंटरमिटेंट फास्टिंग करें
शरीर को डिटॉक्स करने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग ट्राई कर सकते हैं। इससे शरीर की कैलोरीज को निकालने, फैट बर्न करने और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है।
फलों का सेवन करें
त्योहारों के बाद शरीर को डिटॉक्स करने के लिए पोषक तत्वों से युक्त फलों का सेवन करें। इनसे शरीर को एनर्जी देने, ब्लड फ्लो को बेहतर करने और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद मिलती है।
त्योहारों के बाद खुद को डिटॉक्स करने के लिए लेख में बताए गए उपायों को अपनाया जा सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com