लूज मोशन की समस्या में शरीर में पानी और पोषक तत्वों की कमी हो जाती है, ऐसा में खानपान का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। आइए डाइटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा से जानें लूज मोशन में किन चीजों से परहेज करना चाहिए।
तले-भुने खाने से बचें
पूड़ी, पराठा, समोसे जैसे तले हुए खाने से दूर रहें। इनमें फैट ज्यादा होता है, जो लूज मोशन में पेट की तकलीफ को और बढ़ा देता है।
मसालेदार खाना न खाएं
तेज मिर्च-मसाले वाले खाने से लूज मोशन और बिगड़ सकता है। ऐसे भोजन से बचें जो आंतों में जलन पैदा करे और स्थिति को और खराब करे।
जंक फूड से रहें दूर
बर्गर, पिज्जा, चिप्स जैसे जंक फूड लूज मोशन के दौरान पेट को नुकसान पहुंचाते हैं। ये न सिर्फ पचने में भारी हैं, बल्कि इंफेक्शन को बढ़ा सकते हैं।
कैफीन और कॉफी न पिएं
कॉफी, चाय और एनर्जी ड्रिंक्स में कैफीन होता है, जो डिहाइड्रेशन को बढ़ा सकता है। लूज मोशन में शरीर को हाइड्रेट रखना सबसे जरूरी है।
कोल्ड ड्रिंक्स और सोडा न लें
कोल्ड ड्रिंक्स और सोडा में शुगर और केमिकल होते हैं जो आंतों को नुकसान पहुंचाते हैं। इनसे पेट में सूजन और जलन बढ़ सकती है।
मीठी चीजों से करें परहेज
लूज मोशन में ज्यादा मीठी चीजें खाने से शरीर में बैक्टीरिया की ग्रोथ तेज हो सकती है। मिठाई, केक, कैंडी आदि न खाएं।
ज्यादा फाइबर वाला खाना न खाएं
कच्ची सब्जियां, सलाद या ज्यादा फाइबर वाली चीजें लूज मोशन में परेशानी बढ़ा सकती हैं। इन्हें कुछ समय तक डाइट से हटा दें।
लूज मोशन के दौरान स्ट्रीट फूड या होटल का खाना खाना खतरनाक हो सकता है। इनमें साफ-सफाई न होने से बैक्टीरियल इन्फेक्शन हो सकता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com