सुबह उठकर सबसे पहले क्या खाना चाहिए?

By Vikas Rana
24 Aug 2024, 16:15 IST

शरीर को हेल्दी और स्वस्थ रखने के लिए सुबह का खाना सबसे जरूरी होता है। लेख में जानिए ऐसे फूड्स के बारे में जिन्हें सुबह उठकर खा सकते हैं।

एक्सपर्ट की राय

डॉक्टर एस के पांडेय के अनुसार, ‘अक्सर लोग सुबह उठकर चाय और कॉफी पीना पसंद करते हैं, लेकिन सुबह उठकर चाय पीना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। चाय पीने से आपको गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।’

दलिया

सुबह दलिया खाना सेहत के लिए फायदेमंद है। दलिया ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल में रखता है। साथ ही, इसका सेवन करने से कब्ज और अपच की समस्या दूर होती है।

पपीता

सुबह पपीता खाना सेहत के लिए फायदेमंद है। पपीते में फोलेट, फाइबर और विटामिन पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

नींबू पानी

सुबह उठकर नींबू पानी पीने से आपका वजन कंट्रोल में रहता है। साथ ही, नींबू पानी कब्ज, अपच और गैस जैसी पेट से जुड़ी परेशानियों को ठीक करता है।

शहद

सुबह उठकर शहद खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। शहद शरीर में जमा गंदगी को बाहर निकाल देता है। साथ ही, इससे डाइजेशन सिस्टम भी बेहतर होता है।

ड्राई नट्स

सुबह उठकर ड्राई नट्स खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। ड्राई नट्स में प्रोटीन, ओमेगा 3 फैटी एसिड और विटामिन पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखते हैं।

सुबह उठकर ये सभी चीजों को खाने से शरीर को फायदा मिलता है। सेहत से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com