रात के समय क्या नहीं खाना चाहिए?

By Harsha Singh
02 Nov 2024, 18:00 IST

रात के समय में आपको कुछ चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे शरीर को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि रात के समय आपको किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए-

गैस बनाने वाली चीजें न खाएं

आपको गैस बनाने वाली चीजें खाने से बचना चाहिए। इस तरह के खाद्य पदार्थों को रात में पचाना मुश्किल हो जाता है। इसमें फाइबर ज्यादा होता है, जो पेट में गैस बनाने का काम करता है।

मसालेदार खाना न खाएं

रात के समय में आपको मसालेदार खाना खाने से बचना चाहिए। मसालेदार खाना खाने से रात को नींद नहीं आती है और पाचन-तंत्र को नुकसान हो सकता है। इसके साथ ही, ज्यादा नमक का सेवन भी नुकसानदायक हो सकता है।

लिक्विड फूड न खाएं

लिक्विड फूड्स हमारे लिए जरूरी होते हैं। हालांकि, रात के समय आपको ड्रिंक्स और पानी वाले फ्रूट्स का सेवन नहीं करना चाहिए।

थायमिन रिच फूड्स न खाएं

आपको थायमिन युक्त खाद्य पदार्थों को रात में कम खाना चाहिए। यह रात की नींद को बाधित कर सकता है। ऐसे में आपको टमाटर, सोया सॉस, बैंगन, रेड वाइन आदि पीने से बचना चाहिए।

हैवी खाना न खाएं

रात के समय हैवी फूड्स खाने से बचना चाहिए। इससे पेट में दर्द, गैस की समस्या हो सकती है। आपको फैट रिच फूड्स जैसे पनीर, तले हुए खाद्य पदार्थ आदि रात में नहीं खाने चाहिए।

अल्कोहल का सेवन न करें

आपको अल्कोहल का सेवन कभी नहीं करना चाहिए। अल्कोहल नींद की समस्या का कारण बन सकती है। अल्कोहल पीने से पाचन भी खराब होता है।

रात के समय आपको किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com