हेल्दी बालों के लिए सुबह कौन से जूस पिएं?

By Shilpy Arya
14 Apr 2025, 19:30 IST

अपने बालों को स्वस्थ घना और मजबूत बनाने के लिए आपको रोजाना सुबह कुछ खास जूस का सेवन करना चाहिए। इनसे उन्हें हेल्दी रखने में मदद मिलेगी। लेख में विस्तार से जानें हेल्दी बालों के लिए सुबह कौन से जूस पीने चाहिए-

पालक

बालों को हेल्दी रखने के लिए आप रोज सुबह 1 कप पालक का जूस पी सकते हैं। इसमें आयरन और विटामिन बी के गुण मौजूद होते हैं।

गाजर

गाजर के जूस का सेवन करने से भी हेयर ग्रोथ में मदद मिल सकती है। गाजर के जूस में विटामिन ए और विटामिन ई के गुण पाए जाते हैं।

आंवला

विटामिन सी से भरपूर आंवला बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आप इसका जूस पीने के साथ ही इसका तेल भी बालों में लगा सकते हैं।

चुकंदर

चुकंदर का जूस पीने से आपके बालों को हेल्दी रखने में सहायता होती है। इसके सेवन से त्वचा को भी स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।

एलोवेरा जूस

आप रोज सुबह एलोवेरा जूस पी सकते हैं। इससे बालों की ग्रोथ में सुधार आता है। यह विटामिन ए, सी के साथ ही विटामिन ई से भरपूर होता है।

स्ट्रॉबेरी

बालों को स्वस्थ रखने में स्ट्रॉबेरी का जूस फायदेमंद होता है। विटामिन सी भरपूर यह जूस बालों को हेल्दी रख सकता है।

हेल्दी बालों के लिए आप सुबह ये सभी जूस पी सकते हैं। इसके अलावा, अपनी डाइट अच्छी रखें और योग को लाइफस्टाइल में एड करें। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com