पानी में क्या मिलाकर पीना चाहिए?

By Priyanka Sharma
25 Nov 2024, 08:00 IST

अक्सर लोगों को पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी जाती है, लेकिन पानी में कुछ चीजों को डालकर पीने से कई लाभ मिलते हैं। आइए लेख में जानें -

एक्सपर्ट की राय

न्यूट्रिशनिस्ट दीपशिखा जैन के अनुसार, पानी में कुछ चीजों को डालकर पीना अधिक फायदेमंद हो सकता है। इनसे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।

चिया सीड्स मिलाएं

पानी में भिगोए हुए चिया सीड्स को डालकर पिएं। इसमें साल्यूबल फाइबर और प्री-बायोटिक्स फाइबर पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से गट हेल्थ को बेहतर करने में मदद मिलती है।

ब्लैक कॉफी मिलाएं

ब्लैक कॉफी में पॉलीफेनॉल्स होता है। पानी में ब्लैक कॉफी को मिलाकर पीने से ब्रेन हेल्थ और सूजन को कम करने में मदद मिलती है, साथ ही यह लिवर के लिए भी फायदेमंद है।

नारियल का तेल मिलाएं

नारियल के तेल में हेल्दी फैट्स और मीडियम चेन ट्राइग्लिसराइड (MCT) होते हैं। पानी में 1 चम्मच नारियल तेल डालकर पीने से गट हेल्थ को बेहतर करने, कब्ज की समस्या से राहत देने और ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

नींबू का रस मिलाएं

हल्के गुनगुने पानी में नींबू के रस को डालकर पीने से शरीर को डिटॉक्स करने, स्किन को हेल्दी रखने और पाचन को दुरुस्त करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, पानी में आंवला जूस, शहद और एलोवेरा जेल को डालकर भी इसको पिया जा सकता है।

ग्राउंड अलसी के बीज मिलाएं

अलसी के बीज में हेल्दी फैट्स और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। पानी में भिगोए हुए अलसी के बीजों को डालकर पीने से गट हेल्थ और पाचन को दुरुस्त करने में मदद मिलती है।

ग्रीन टी मिलाएं

ग्रीन टी में एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से दिमाग को शांत करने, स्किन को हेल्दी रखने और पाचन को दुरुस्त करने में मदद मिलती है।

पानी में लेख में बताए गई चीजों को डालकर पीने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com