पपीता खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। पपीते खाने से शरीर की कई बीमारियां दूर होती हैं। लेकिन, पपीता खाने के बाद कुछ चीजों को खाने से आपकी तबीयत खराब हो सकती है। पपीता खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए। विस्तार से जानिए लेख में -
दही
पपीता खाने के बाद दही खाने से बचना चाहिए। बता दें कि पपीते की तासीर गर्म और दही की तासीर ठंडी होती है, जिसके कारण सर्दी और सिर दर्द की समस्या हो सकती है।
संतरा
पपीता खाने के बाद संतरा खाने से बचना चाहिए। संतरा में फर्मेन्टेड पाया जाता है, जो शरीर में कब्ज और डायरिया की समस्या को बढ़ा देता है।
दूध
पपीता खाने के बाद दूध पीने से बचना चाहिए। पपीते के बाद दूध पीने से आपको कब्ज की समस्या हो सकती है। साथ ही, इससे पेट में दर्द की समस्या हो सकती है।
करेले
पपीता खाने के बाद केरल खाने से बचना चाहिए। बता दें कि पपीता शरीर में पानी की मात्रा को बढ़ाता है। वहीं, करेला शरीर से पानी को निकाल देता है, जिसके कारण आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।
नींबू
पपीते के बाद नींबू का सेवन करने से बचना चाहिए। नींबू का सेवन करने से आपको डाइजेशन से जुड़ी परेशानी हो सकती है। साथ ही, नींबू शरीर में खून की कमी को दूर करता है।
चाय
पपीता खाने के बाद चाय पीने से बचना चाहिए। चाय पेट में गैस को बढ़ा देती है। साथ ही, इससे आपको कब्ज की समस्या हो सकती है।
पपीता खाने के बाद ये सभी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। सेहत से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com